
चुरहट के पिछड़ेपन की मुख्य वजह कांग्रेस हैं, यहां 5 वर्ष पूर्व तक कांग्रेस के विधायक मंत्री होते थे प्रदेश में इन्हीं की सरकार होती थी लेकिन कभी क्षेत्र के विकास के लिए सोच नहीं रखें,आज जो भी चुरहट विधानसभा में विकास दिखाई दे रहा है वह भारतीय जनता पार्टी की देन हैं उक्त बातें मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक शरदेन्दु तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज जो भी चुरहट विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य दिखाई दे रहे हैं वह मेरे प्रयासों का परिणाम है और भारतीय जनता पार्टी की देन हैं। उन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ की सरकार इतनी निकम्मी और एहसान फरामोश सरकार थी कि शिवराज सरकार द्वारा चालू की गई विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओ को बंद कर दिया था। हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों के लिए दिल खोलकर काम किया। रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता, संविदा कर्मी आदि के वेतन दुगने से भी अधिक कर दिए।
बुधवार को विधायक शरदेन्दु तिवारी ने पटपरा मंडल के ग्राम लकोड़ा, कुस्परी, धुम्मा, डिहुली,अमल्लकपुर एवं वरिगंवा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की विभिन्न गरीब कल्याण एवं जनहितैषी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, तथा उपस्थित जनमानस से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सहित जिला मोर्चा और मंडल के पदाधिकारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
