28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

रीवा के जवा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या, मामला को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को घर के किचन में गड्‌ढा खोदकर दफनाया

रीवा जिले के जवाब थाना अंतर्गत गाढ़ा गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवक ने पिछले 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही अपनी प्रेमिका की हत्या कर घर के अंदर ही किचन में गड्ढा खोदकर दफना दिया था। मामले को छिपाने के लिए आरोपी द्वारा शव को जहां दफनाया गया था उसके ऊपर से लिपाई पुताई कर मामले को छिपाने का प्रयास भी किया गया,लेकिन रविवार सुबह आरोपी के बगल में ही रहने वाले उसके भाई को जब महिला नहीं दिखी तो ऐसे में आरोपी के भाई ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस के मौके वारदात के पहुंचते ही आरोपी भागने लगा । एक घंटा आरोपी का पीछा करने के बाद बमुश्किल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले का खुलासा करते हुए एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि 10 साल से मृतक शांति मल्हार 45 वर्ष आरोपी प्रेमी रामराज माझी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। शनिवार शाम दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद रात करीब 10:00 बजे आरोपी रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी । वह मामले को छिपाने के लिए शव को घर के अंदर किचन में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। लेकिन रविवार सुबह आरोपी के बगल में ही रहने वाले आरोपी के भाई को जब शांति कई घंटों तक नहीं दिखी तो आरोपी के भाई को शंका हुई। पूछताछ के बाद पता चला कि शांति और रामराज शनिवार किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे तब से शांति नहीं दिखाई दे रही । वहीं इस पूरे मामले में रामराज कुछ भी नहीं कह पा रहा था। ऐसे में आरोपी के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल का मुआयना करने पर मामला संदिग्ध नजर आया । व घर के अंदर जमीन में नई पुताई देख पुलिस को शंका हुई ।जवा थाना प्रभारी कन्हैया सिंह द्वारा मामले के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर एफएसएल यूनिट को बुलाया गया तथा नई पुताई वाली जगह पर गड्ढा खोदाया गया तो वहां से महिला का शव बरामद हुआ।

संतान को लेकर आए दिन होता था विवाद
बताया जाता है कि मृतक शांति मल्हार व आरोपी रामराज दोनों 10 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे लेकिन दोनों को कोई संतान नहीं थी इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता रहता था।

मृतक शांति मल्हार की पति की हो चुकी थी मौत
जानकारी के अनुसार मृतक शांति मल्हार का पहला पति पटवारी था जिसकी 10 साल पहले मौत हो चुकी थी मृतक शांति मल्हार का एक बेटा भी था जो अपने चाचा चाची के साथ रहता है पति की मौत के बाद शांति मल्हार रामराज के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी।

Related posts

आखिर कब तक कोरोना का डर बता कर लोगों का खून चूसती रहेगी सरकार,आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने लगती सरकार-नारायण त्रिपाठी

MP SIDHI NEWS TEAM

चोरहटा थाना अंतर्गत मिले अधजले शव का पुलिस ने किया खुलासा,हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला को वॉट्सऐप कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाता है अज्ञात व्यक्ति,कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!