28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली 12 वर्षिय नाबालिग छात्रा से की अश्लील हरकत,प्रेम पत्र लिख धमकाने वाले टीचर का अर्धमुंडन, जमकर हुई पिटाई

गुरु शिष्य की परंपरा को निभाने वाले इस देश मे कुछ ऐसे अपवाद भी सामने आते है जो कई बार विवाद का कारण बनकर बखेड़ा कर देते है। इंदौर जिले के एक निजी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को लव लेटर देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर टीचर का मुंडन कर मुंह काला किया और जुलूस भी निकाला।दरअसल, यहां बात की जा रही है उस टीचर की जो अपने स्कूल की 12 साल की छात्रा के साथ प्रेम संबंध रखना चाहता था लेकिन उसके मंसूबो पर उस वक्त पानी फिर गया।पुलिस ने बताया कि शनिवार की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक को 15 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खबरें और भी 👉👉👉 बालाघाट में 5 करोड़ के नकली नोट जब्त,8 आरोपी गिरफ्तार,नक्सली कनेक्शन की शंका

पूरी घटना इंदौर से सटे महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ी सिहोद की है। जहां आर. एस. पब्लिक स्कूल के संचालक और खुद ही पढ़ाने वाले टीचर वैभव नायक द्वारा डेढ़ साल पहले स्कूल और कोचिंग छोड़ चुकी 12 वर्षीय आठवीं की छात्रा को एक 6 वर्षीय बच्ची के हाथ लेटर भिजवाया जाता है। जिसमे 12 वर्षीय नाबालिग को प्रेम संबंध रखने के लिए टीचर वैभव नायक ने धमकी दी। टीचर के धमकी भरे प्रेम पत्र में साफ तौर पर ये भी कहा जाता है कि यदि उसने प्रेम संबंध को स्वीकार नही किया तो वो उसके माता – पिता को तांत्रिक क्रिया के जरिये मार देगा।आरोप है कि शिक्षक वैभव नायक ने करीब 13 साल की छात्रा को लेटर भेज फोन पर बात करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी भी दी।

खबरें और भी 👉👉👉 रीवा के जवा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या, मामला को छिपाने के लिए आरोपी ने शव को घर के किचन में गड्‌ढा खोदकर दफनाया

इस मामले के बारे में टीचर से पूछताछ करने के लिए जब मासूम नाबालिग छात्रा के परिजन स्कूल पहुंचे तो अचानक सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए और उन्होंने टीचर वैभव नायक के सिर का आधा मुंडन कर उसके जमकर मारपीट कर पूरे गांव में घुमाया।उसके मुंह पर काला ऑयल भी डाल दिया। छात्रा के पिता ने बताया कि वैभव पहले भी बच्ची से अश्लील हरकत कर चुका है। थाना प्रभारी के मुताबिक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और धमकी देने के आरोपों में भारतीय दंड विधान तथा लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Related posts

संभागीय कमिश्नर कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाएँ : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

लव मैरिज करने वाले लड़के एवं लड़की के परिजन थाने के सामने एक-दूसरे से भिड़े, जमकर हुई मारामारी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा का बयान – हम सरकार से डरने वाले नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!