25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

ज्ञान सिंह जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष नियुक्त

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की अनुशंसा एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश अजय सिंह राहुल एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल की सहमति से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञान सिंह चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी सीधी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

ज्ञान सिंह जी ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ,श्री राहुल गांधी, महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी श्री मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी,पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह राहुल भैया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के सह प्रभारी श्री संजय कपूर, पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, सीधी जिले के प्रभारी पूर्व मंत्री श्री सईद अहमद सहित सभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर नेताओं के साथ-साथ जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है वह अपनी पूरी ऊर्जा , निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे,साथ ही सब के सहयोग से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और आने वाली चुनौतियों का जमकर मुकाबला करेंगे । श्री ज्ञान सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी में एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है।

उनकी नियुक्ति पर जगह जगह उनके चाहने वालों के द्वारा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई ।सभी कांग्रेस जनों ने यह आशा और विश्वास व्यक्त किया है की ज्ञान सिंह जी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का संगठन अधिक मजबूती और सक्रियता के साथ काम करेगा और जिले में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। संज्ञान में है कि श्री ज्ञान सिंह पूर्व में भी जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं उनके अध्यक्षीय काल में जिले का युवा कांग्रेस बेहद मजबूत और सक्रिय रहा है, बड़े बड़े आंदोलनों के माध्यम से जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती के साथ रखता रहा है ।युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री का दायित्व निभा रहे थे।

ज्ञान सिंह जी की नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों सहित जिला कांग्रेस कमेटी , महिला कांग्रेस कमेटी , युवा कांग्रेस कमेटी ,एनएसयूआई ,पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ,आदिवासी प्रकोष्ठ,किसान कांग्रेस ,सेवा दल एवं जिला आईटी सेल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों सहित सभी कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related posts

इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 ने दस्तक दी, कई VIP नेता हुए संक्रमित

MP SIDHI NEWS TEAM

18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पाबंदी ख़त्म, अब सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर भी कराया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में दो स्थानों पर टाइमर बम की अफवाह, यूपी के मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा पत्र मिला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!