29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

आज 10वीं,12 वीं के परीक्षा को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला, 10वीं का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर जबकि 12वीं की हो सकती है परीक्षा….

आज 26 अप्रैल को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। खबर है कि सोमवार को स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

सोमवार को होने वाली बैठक में माध्यमिक शिक्षा मंडल की आंतरिक मूल्यांकन या ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग ने कोरोना के बढ़ते प्रकरणों के मद्देनजर 30 अप्रैल की बजाय जून के पहले सप्ताह से आयोजित करने का फैसला तो ले लिया है, लेकिन यह परीक्षाएं किस पद्धति से होंगी, अभी तक यह तय नहीं हो पाया है। इससे पहले 10वीं की परीक्षा 30 अप्रैल ओर 12वीं की परीक्षा 1 मई से शुरू होने थी।लेकिन पिछले कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा 30 अप्रैल से आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था ।

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार दिनों दिन बढ़ रहे है, प्रदेश में वर्तमान में 90 हजार के करीब एक्टिव केस पहुंच गए है, ऐसे में कुछ नहीं जा सकता है कि परीक्षाएं कब आयोजित होगी या किस आधार पर परिणाम घोषित किया जाएगा, हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री ने जनरल प्रमोशन देने से साफ मना चुके है।

सुत्रों की मानें तो CBSE की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा मंडल भी 10वीं के छात्रों के परीक्षा परिणाम उनके अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक और रिवीजन टेस्ट के आधार पर तैयार करने का फैसला लिया जा सकता है, इस बारे में निजी स्कूलों से भी जानकारी मांगी गई है। जबकि 12वीं की परीक्षाएं जून में आयोजित की जा सकती है।

Related posts

चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा ले रही है कांग्रेस : केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव : कांग्रेस को आपत्ति, नए सिरे से आरक्षण कराने की मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

पशुधन बीमा योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू , किसानों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!