25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

चरित्र संदेह को लेकर महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया गांव साईं नगर में चारित्रिक संदेह को लेकर एक व्यक्ति ने एक महिला की की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

बताया जाता है कि मृतका अपने पहले पति को छोड़कर अपने एक बच्चे के साथ आरोपी के साथ रह रही थी। लेकिन आरोपी को यह पसंद नहीं था कि उसके साथ रहने वाली महिला(जो एक दूसरे की पति-पत्नी मानते थे) किसी और से बात करे। इसी बात को लेकर आये दिन दोनों के बीच विवाद होता था।आज फिर महिला के चारित्रिक संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी पति ने इस जघन्य हत्याकाण्ड को अंजाम दे डाला।

घटना के बाद मची चीख-पुकारऔर अफरा-तफरी के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी के घर के अंदर जाकर देखा तो महिला मृत पाई गयी।मृतक के शव अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला
गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पांडे ने पूरे घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चांदनी बाई उम्र 25 वर्ष नया गांव साईं नगर में अपने प्रेमी सोनू उर्फ चंद्रप्रकाश के साथ रहती थी। दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर अपना भरण-पोषण करते थे। लेकिन आरोपी मृतका के चरित्र को लेकर उसके ऊपर संदेह करता था कि उसकी दासता पत्नी किसी और से बात करती है,और उसे छोड़कर किसी और के साथ घर बसाने का सोच रही है। इसी बात को लेकर आये दिन दोनों में विवाद व मारपीट होता रहता था। एक बार फिर आरोपी ने कल झगड़े के बाद महिला के साथ लाठियों से जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

आरोपी पति द्वारा जमकर मारपीट करने के दौरान मची चीख पुकार के बाद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन आरोपी नहीं माना और डंडे से महिला को पीटता रहा। जिसके बाद मृतका टपरेनुमा घर में ही बेशुध होकर गिर कर पड़ी रही। लेकिन जब लोगों ने देखा कि महिला के शरीर में कोई हरकत नहीं है तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

Related posts

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया आदेश-ओपन बुक पद्धति से होंगी परीक्षाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना पॉसिटिव से घर में घुस कर गैंगरेप,2 आरोपी गिरफ्तार,1अभी फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

कोचिंग संचालक ने नाबालिग से किया दुराचार, गर्भवती होने पर प्रायवेट अस्पताल में कराया गर्भपात

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!