
प्रदेश के साथ सीधी जिले में भी टीकाकरण महाअभियान 21 जून 2021 को प्रातरू 10 बजे से प्रारंभ होगा। प्रथम दिन 8 हजार 2 सौ व्यक्तियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तथा जागरूकता लाने में गणमान्यजन की भूमिका सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गणमान्यजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
👉👉👉 कोरोना की तीसरी लहर का सामना करने के लिए तैयारियाँ जारी : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण ही सबसे बड़ा विकल्प है। आप सभी गणमान्यजन 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से प्रारंभ हो रहे टीकाकरण महाअभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समाजसेवी, धर्मगुरू, चिंतक, लेखक, कलाकार तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर चुके व्यक्ति आम नागरिकों को जागरूक कर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक लाएं व टीकाकरण करवाएं। उन्होंने सभी के सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो रही है और कोरोना को रोकने के लिए तथा तीसरी लहर न आये इसके लिए 18 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगना है। प्रबुद्धजन प्रेरक का काम करते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।
एनआईसी कक्ष सीधी में यह रहे उपस्थित
एनआईसी कक्ष सीधी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी हीराबाई सिंह, प्रबुद्ध जन डॉ. राजेश मिश्रा, के.के. तिवारी, वृजेन्द्र सिंह, विनय सिंह, डॉ. के.एस. नेताम, डॉ. विक्रम सिंह, स्तुति मिश्रा, डॉ. एस.एस. चौहान, रणजीत सिंह, अजीत सिंह, रमेश अग्रवानी, नारायण तिवारी, नरेन्द्र केशरवानी उपस्थित रहे।

1 comment
[…] […]