24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइमसीधी दपर्ण

अपहरण तथा दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

सीधी।नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय चुरहट आशुतोष व्दिवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व मे रामपुर नैकिन पुलिस ने अपहरण तथा बलातसंग के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया है।

मामला विवरण

दिनांक 01.10.2021 को थाना रामपुर नैकिन में एक नाबालिक किशोरी के लापता होने की एक परिजन ने रिपोर्ट किया था कि उसकी नाबालिक लड़की घर से लापता हो गई है । परिजन के शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर रामपुर नैकिन पुलिस तब से किशोरी की लगातार पता तलाश कर रही थी । जिसपर साईबर सेल की सहायता एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से नाबालिक किशोरी को दस्तयाब कर थाना लाया गया । थाना लाने के पश्चात किशोरी द्वारा बताया गया कि अनिल (परिवर्तित नाम) मुझे बहला फुसलाकर नागपुर ले गया था जहा मेरे साथ बलातसंग किया है । उसके पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक इन्द्रबली सिंह, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र तथा आर0 सतेंद्र सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

जबलपुर में सिरफिरे आशिक का खूनी खेल,युवती के भाई को किया मरणासन्न,पड़ोसी की हत्या,6 आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सर्वोच्च न्यायालय ने शरदेन्दु तिवारी की अपील नामंजूर की
उच्च न्यायालय द्वारा अजयसिंह के पक्ष में दिए गये निर्णय को यथावत रखा

MP SIDHI NEWS TEAM

स्कूल में बलात्कार : फेल करने की धमकी देकर 2 शिक्षकों ने छठी क्लास की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का पता चला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!