भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दुर्गा चौक तलैया के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक ने दो शादियां की थी. आये दिन दोनों पत्नियों के बीच विवाद होता रहता था. युवक की उम्र लगभग 24 से 25 साल की बताई जा रही है. युवक के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या का कारण पारिवारिक अंतर कलह माना जा रहा है. बताया जा रहा है युवक अपने घर से अलग रहता था. युवक रात के वक्त अपने माता-पिता से मिलने दुर्गा चौक तलैया स्थित फ्लैट मैं मिलने गया था.माता-पिता से मिलने के बाद युवक वहां से निकल गया. शुक्रवार की सुबह जब परिवार वाले फ्लैट की छत पर बने पानी की टंकी चेक करने पहुंचे तो उन्हें छत पर लगी लोहे की सीढ़ियों पर युवक फांसी पर झूलता मिला. इसके बाद परिवार द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर तलैया पुलिस द्वारा मृतक के शव को उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया भेज दिया गयाबताया जा रहा है कि युवक ने नायलॉन की रस्सी ढूंढी. उसके बाद उसे मजबूती से छत पर रखी पहले टंकी में बांधा. फिर उसने उसी रस्सी को लाकर सीढ़ियों से बांध दिया. फिर उसमें अपना गले का फंदा बनाया और उस सीढ़ियों पर ही वह लटक गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई,

