27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

8 जून को लापता हुए युवक की हत्या कर दफनाई गई लाश, मस्जिद के सामने बाड़े से निकाली गई डेड बॉडी

8 जून को रहस्मय ढंग से लापता हुए युवक की हत्या कर लाश दफना दी गई थी। पुलिस की रडार में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत गढ़िया टोला स्थित मस्जिद के सामने बने बाड़े से जमीन में दफन शव को बरामद कर लिया गया है। बताया गया​ कि बीते दिन बुधवार की दोपहर लापता युवक के पिता कुछ जनप्रतिनिधियों के साथ एसपी धर्मवीर​ सिंह यादव से मिलकर जांच बढ़ाने की मांग की थी।

👉👉👉 खुरई में बस में चढ़ते समय चढ़ा दी बस, किसी को पता ना चलने पाए इसलिए शव को बस में रख इंदौर ले आया चालक

तब एसपी ने थाना प्रभारी नागौद और पोड़ी चौकी प्रभारी को जल्द से जल्द लापता युवक के खोजने का निर्देश दिया था। आनन फानन में पुलिस की रडार में चल रहे तीन आ​रोपियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो टूट गए। ऐसे में गुरुवार की सुबह नागौद थाना प्रभारी आरपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ नागौद तहसीलदार को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी के सहयोग से गढ़िया टोला मस्जिद के सामने बाड़े के गड्ढे में दफन डेड बॉडी निकलवाई है।

👉👉👉 लड़के वालों का दहेज लालच : सगाई और शादी की तारीख तय होने के बाद लड़के वालों ने दहेज के लिए तोड़ा रिश्ता

उल्लेखनीय है कि नागौद थाना के कुलगढ़ी निवासी रोहित कुशवाहा पिता कमलेश कुशवाहा 19 वर्ष 8 जून को घर से मोटरसाइकिल की रिपेयरिंग करवाने घर से निकला था। जिसकी बाइक दूसरे दिन लावारिश हालत में सितपुरा के पास मिली थी।कई घंटों तक लावारिश हालत में खड़ी बाइक को देखने के बाद ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने बाइक सहित टी शर्ट व गमछा बरामद किया था। इधर 24 घंटे बीतने के बाद भी जब रोहित घर नहीं पहुंता तो दूसरे दिन परिजन नागौद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। वहां बाइक देखकर परिजनों के होश उड़ गए। ऐसे में परिजनों की बात सुनने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।

👉👉👉 नशे के खिलाफ सिमरिया पुलिस चौकी की बड़ी कार्यवाही : अवैध नशीली कफ सिरप का परिवहन व विक्रय करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल

दिन लापता युवक के पिता कमलेश कुशवाहा जनपद सदस्य करामत अली को लेकर एसपी से मिले। जहां उन्होंने शुरू से अंत तक की पूरी फिल्म और आशंका बता दी। तुरंत एसपी ने थाना प्रभारी नागौद को पूरी कहानी बताते हुए लापता मामले में खुलासा करने को कहा। ऐसे में नागौद पुलिस रात में ही सभी आरोपियों को उठाकर पूरी कहानी खोल दी। सुबह लाव लस्कर के साथ शहर के सिविल लाइन स्थित गढ़िया टोला मस्जिद के सामने बने बाड़े में खुदाई कराकर डेड बॉडी बरामद कर ली है।

खबरें और भी 👉👉👉 प्रशांत किशोर की आवाज निकाल कांग्रेस नेताओं से टिकट दिलाने का वादा कर लूटा करोड़ों रुपए

पीड़ित परिवार का दावा है कि मृतक रोहित कुशवाहा के दूर का जीजा, जो की परिवारिक मामा का दमाद चंदकुईयां निवास रामकरण कुशवाहा है। वह आटो रखा हुआ था जिसको मृतक भी चलाता था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। ऐसे में दूर के जीजा रामकरण कुशवाहा से ​हड़पे हुए पैसे की मांग अक्सर रोहित करता था। क्योंकि जीजा ने 50 हजार एफडी, 30 हजार गाड़ी, 10 मोबाइल, 2.95 लाख मुआवजा के पैसा नहीं दे रहा था। ऐसे में जीजा ने पप्पू मिस्त्री और सद्दाम शेख का सहयोग लेकर मर्डर करा दिया।

Related posts

चौकी प्रभारी की निगरानी में ओवरलोड गाड़ियां हो रही बॉर्डर क्रॉस

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना के रैगांव से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी की मौत कुछ दिन पहले हुए थे संक्रमित, इलाज के दौरान भोपाल में दम तोड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

अकेली महिला देखकर गलत काम के इरादे से घर में घुस युवक,आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज,आरोपी फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

अगले 2-4 हफ्ते में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर- कोविड टास्‍क फोर्स - MP Sidhi News June 17, 2021 at 9:58 pm

[…] 👉👉👉 8 जून को लापता हुए युवक की हत्या कर दफना… […]

Reply
मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस - MP Sidhi News June 17, 2021 at 11:04 pm

[…] 👉👉👉 8 जून को लापता हुए युवक की हत्या कर दफना… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!