29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में दो स्थानों पर टाइमर बम की अफवाह, यूपी के मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा पत्र मिला

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर विस्फोटक व बम मिलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को अपने कब्जे में लेकर पड़ताल की है। पुलिस को यहां से यूपी के मुख्यमंत्री योगी के नाम पर टूटी फूटी भाषा में पत्र मिला है। जांच में यह विस्फोटक नकली बम पाया गया है।।इसे दहशत फैलाने के लिए लगाया गया था। पुलिस का मानना है कि यूपी चुनाव को देखते हुए शरारती तत्वों ने बम होने की अफवाह फैलाई है।

बम मिलने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही मनगवां ओवर ब्रिज पर परिचालन रोक दिया गया है। घटना की जानकारी लगते ही बम स्क्वायड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, इसके बाद बम को डिफ्यूज किया गया है। मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लिखा है। इसमें लिखा है कि रोक सकता है।

इस ओवर ब्रिज के जरिए लोग प्रयागराज जाते हैं। धमकी भरी चिट्ठी में प्रयागराज पुलिस का भी जिक्र है। पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही लोग हैरान हैं। अगर समय रहते बम पर किसी की नजर नहीं पड़ती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। यह ओवर ब्रिज एनएच-30 पर स्थित है। इसे टाइम बम का आकार दिया गया था।

रीवा के एडिशनल एसपी ने बताया कि बम को डिफ्यूज करने के बाद जब इसकी जांच की गई तो इसमें विस्फोटक नहीं था। मगर इसमें डिजिटल घड़ी लगाया गया था। पुल के नीचे इसे पूरी तरह से टाइम बम का आकार दिया गया था। पुलिस के अनुसार इसे पांच मिनट में ही डिफ्यूज कर दिया गया था। । उबीटीएस की टीम ने अपनी जाम जोखिम में डालकर इसे डिफ्यूज किया है। एएसपी शिव कुमार वर्मा ने बताया है कि बम विस्फोटक दस्ते को दीवार पर चिपकी हुई एक चेतावनी चिट्ठी मिली है। इसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का जिक्र किया गया है।चेतावनी चिट्ठी में लिखा है कि यूपी सीएम योगी ये रोक सकता है। बाकी जानकारी 8/112022 बोतल बम के अंदर है, प्रयागराज पुलिस नहीं तो कार और बस जलेगा।गौरतलब है कि इस तरह की घटना रीवा संभाग में पहली बार देखने को मिली है। बम रखने का मकसद क्या था, कौन सा आतंकवादी संगठन था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ठीक इसी तरह का विस्फोटक गंगेव चौकी क्षेत्र के हाइवें में रखा मिला। इस विस्फोटक को भी बम निरोधक दस्ते ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को मौके पर से एक पत्र मिला है जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी का जिक्र किया गया है। प्रयागराज में पेट्रोल बम रोकने की धमकी दी गई है।

Related posts

जिले में भी ब्लैक फंगस की दस्तक, एक महिला की ब्लैक फंगस से मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

दो दिन से लापता सर्राफा व्यापारी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध संबंध का शक; बड़ा भाई बना छोटे भाई की जान का दुश्मन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!