पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमिलिया दीपक बघेल एवं टीम द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी कर रहे गांजा व्यापारी आरोपी विवेक तिवारी पिता शिव सहाय तिवारी उम्र 24 वर्ष, शिवेंद्र तिवारी पिता शेषमणि तिवारी उम्र 20 वर्ष को अमिलिया पुलिस ने धर दबोचा है ,जबकि एक आरोपी शिवम वर्मा पिता का नाम शिवप्रसाद रजक मौके से फरार हो गया I
मामला विवरण –
थाना प्रभारी अमिलिया दीपक बघेल को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि बड़ागांव कदौरा के तरफ से कुछ लोग गांजे की खेप लेकर आ रहे हैं । सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी अमिलिया हमराह स्टाफ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी का इंतजार करने लगे थोड़ी ही देर में संदिग्ध आता दिखा ,जिस पर घेराबंदी कर वाहन को रोका गया जिसमें एक आरोपी भागने में सफल रहा दो आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गांजा जप्त कर कार्यवाही की गई।
कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक सिंह बघेल , सहायक उपनिरीक्षक श्री कुमार तिवारी ,आरक्षक श्यामलाल, विवेक द्विवेदी ,धीरेंद्र बागरी, प्रभात तिवारी , संदीप चतुर्वेदी अरुणेंद्र पटेल चालक अखिलेश तिवारी का अहम योगदान रहा I

