28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के लिए सीएमएचओ ने की अपील

विश्व रक्तदान दिवस 14 जून के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 बी.एल. मिश्रा ने कहा कि हमारे जीवन में रक्त या खून क्या महत्व रखता है यह शायद वही जानता है जिसे इसकी आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ती है। कई बार एक्सीडेंट के दौरान ऑपरेशन के समय अथवा अन्य किसी कारण से रक्त की आवश्यकता जब मरीजों को होती है तो ऐसे रक्त दाताओं द्वारा दान किया गया खून से कई लोगों की जिंदगी बचाई जाती है।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : राहत की खबर जिले में आज नही मिले नए कोरोना संक्रमित,आज 11 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

प्रतिवर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिवस “खून दो और दुनिया को धड़काते रहो” थीम पर आधारित है। सीधी जिले में मात्र जिला अस्पताल में स्थापित ब्लड बैंक से उच्च जोखिम वाली प्रसूता, कुपोषित बच्चे, थैलेसीमिया, वर्तमान में कोविड-19 के अति गंभीर मरीज, कैंसर रोगी एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को रक्त की आवश्यकता होने पर प्रदान कराया जाता है।इसलिए ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त की संग्रह की आवश्यकता बनी रहती है।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पूर्व बयान पर कसा तंच बोले- सिंगरौली को सिंगापुर न बनायें, सिंगरौली ही रहने दें,शिवराज सिंह के झूठ, पथरायी आँखों के सपने रह गए

माना गया है कि स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त अधिक सुरक्षित होता है। रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी व्यक्ति को जीवन दान दे सकता है मगर अक्सर लोग ब्लड डोनेट करने में हिचकिचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उन्हें नुकसान होगा जबकि ऐसा नहीं है, रक्तदान के दौरान पूरी सावधानी बरती जाती है, जिससे रक्तदाता को कोई नुकसान नहीं होता।

खबर यह भी है👉👉👉 दूसरे का आधार कार्ड लिंक कर निकाले गए 21 लाख रुपये,बैंक स्टाफ भी संदेह के दायरे में

18 से 65 साल के बीच का स्वास्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है जिसका वजन 45 किलो से ज्यादा और हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम से अधिक है और एक बार रक्तदान के 3 महीने के बाद दोबारा रक्तदान कर सकते हैं। ब्लड डोनेट करते समय खाली पेट नहीं होना चाहिए ब्लड डोनेट करने से पहले हल्का खाना और 1 दिन पहले खूब पानी पीना चाहिए। रक्तदान में केवल एक यूनिट ही रक्त लिया जाता है, एक यूनिट 400 से 525 मिलीलीटर खून होता है। जिससे आप 3 लोगो कि जिंदगी बचा सकते हैं, o निगेटिव ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल डोनर कहलाता है क्योंकि इससे किसी भी ब्लड ग्रुप के व्यक्ति को दिया जा सकता है वहीं अगर किसी नवजात शिशु को खून की जरूरत हो और उसका ब्लड ग्रुप न पता हो तब उसे o निगेटिव ब्लड ही दिया जाता है।

खबर यह भी है👉👉👉 संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और सावधानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

रक्तदान के तुरंत बाद थोड़ा आराम करे, लंबे समय तक खड़े नहीं रहना चाहिए कम से कम आधा घंटा आराम करना चाहिए। धूम्रपान, तंबाकू या अन्य किसी भी प्रकार की नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसलिए दान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें आपकी एक कोशिश किसी को जीवनदान दे सकती है। स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त का उपयोग गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों थैलेसीमिया के मरीज, कैंसर के रोगी एवं एक्सीडेंट होने से ब्लड की कमी की पूर्ति की जा सकेगी।

खबर यह भी है👉👉👉 गर्लफ्रैंड निकली प्रेमी की कातिल : दूसरी जगह बॉयफ्रैंड ने की शादी तो कर दिया कत्ल

रक्तदान में कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है इसलिए सभी जनता, जनार्दन, आम नागरिकों से अपील है कि विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में लता नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वैच्छिक रक्तदान करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, मैदानी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्टाफ नर्स, एमपीडब्ल्यू, सेक्टर सुपरवाइजर, कोविड-19 के स्टाफ, समस्त संविदा कर्मचारी, जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें जिससे जरूरतमंदों की जिंदगी को बचाया जा सके और रक्तदान से रक्त की भावी आवश्यकता की पूर्णता की जा सके।

Related posts

अवैध मादक पदार्थ गाजा बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ बहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

MP SIDHI NEWS TEAM

पानी के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चली तलवारें व फरसे

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

रेत माफिया का पीछा करते वन विभाग की फायरिंग में युवक की हुई मौत,9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज - MP Sidhi News June 13, 2021 at 10:25 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के लिए … […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!