
सीधी : जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि जिला प्रशासन ने मौसम की खराबी के कारण उपार्जन का कार्य दिनांक 23.05.2021 तक स्थगित करते हुए किसानों से अपील की है कि वे दिनांक 23.05.2021 तक अपनी उपज विक्रय हेतु केन्द्र पर न लावें। मौसम ठीक होनें पर खरीदी केन्द्र पुनः प्रारंम्भ कर शेष बचे किसानों से उपार्जन किया जावेगा।
👉👉👉 ये भी पढ़ें किसानों के हित में मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, खाद सब्सिडी 140% बढीं -इन्द्र शरण .
उन्होने बताया कि सभी किसानों का जो विक्रय से वंचित हैं उनकी खरीदी सुनिश्चित की जावेगी तथा उपार्जन बंद होनें की तिथियों को आए हुए एसएमएस को पुनः भेजनें का अनुरोध संचालनालय भोपाल से किया गया है।