18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

खादी ग्रामोद्योग चेयरमैन का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत,खादी परिधान पहने, स्वाबलंबी भारत की तस्वीर गढे-जितेंद्र लिटोरिया

सीधी। मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग निगम के चेयरमैन कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया के नगर आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में शानदार स्वागत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में स्थानीय सर्किट हाउस में किया गया। 

शानदार स्वागत उपरांत मध्य प्रदेश खादी ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जितेंद्र लिटोरिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे स्वदेशी अपनाएं। खादी का परिधान पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन स्वावलंबी भारत की तस्वीर गढ़ने में सहभागी बने। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इसमें हम सभी को अपना अपना योगदान देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री लिटोरिया ने कहा कि मेरे लिए सीधी कोई नया नहीं है। मैं यहां के सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से परिचित हूं। बूथ सशक्त करते हुए चुनावों की तैयारी करें। इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने माल्यार्पण से स्वागत उपरांत स्वागत भाषण ने कहा कि हम सभी को संगठन कला का गुण सिखाने वाले पूर्व में रीवा और शहडोल संभाग के संगठन मंत्री रहे श्री लिटोरिया जी हम सभी के श्रद्धा के केंद्र हैं। हम सब आपको अपने बीच पाकर हर्षित और गौरवान्वित हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने विश्वास दिलाया कि आगामी दिनों में संपन्न होने वाले सभी चुनावों में हम निश्चित रूप से विजय श्री अर्जित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्षो में अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, बद्रीश मिश्रा, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, विश्व बंधु धर द्विवेदी, नगरी निकाय के प्रदेश सह संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा,जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मनीला सिंह चौहान, मोर्चा के अध्यक्षों में पूनम सोनी, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, मंडल अध्यक्षों में संजय सिंह चौहान, अनीता सिंह, निशा सिंह चौहान, अन्नू पाण्डेय, संदीप शर्मा, विभा शर्मा, कुंवर  तिवारी, मनोज तिवारी, जितेंद्र तिवारी,अक्षय तिवारी, रामस्वरूप मिश्रा, पुष्पराज सिंह चौहान, संजय सोनी, आरती सिंह, राजराखन सिंह, राम प्रकाश पटेल, श्यामसुंदर दास, जितेंद्र गुप्ता, पंकज मौर्य, अमरनाथ तिवारी, भूपेंद्र सिंह, अंजनी सिंह चौहान, देवेंद्र मिश्रा, किरण सिंह चौहान, अनिल तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, राजेश साहू, रामराज गुप्ता, प्रदीप पटेल, अयोध्या द्विवेदी, संतोष जायसवाल, विक्रमादित्य मिश्रा, राम सुमिरन पाल, जवाहर लाल यादव, ललन सिंह, श्रीकांत मिश्रा, मुगलेश जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल है।

Related posts

फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस ने लिया गिरफ्त में

MP SIDHI NEWS TEAM

पानी के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चली तलवारें व फरसे

MP SIDHI NEWS TEAM

समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त ——

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!