22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

लोरिक यादव भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद बी ड़ी शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की सहमति से भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने जोगा निवासी पिछड़ा वर्ग के युवा नेता लोरिक प्रसाद यादव को बिछड़ा वर्ग मोर्चे का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री यादव पूर्व में मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित अनेक प्रकार की जिम्मेदारीओ का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए इस दायित्व पर पहुंचे हैं। श्री यादव ने प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा, प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीती पाठक, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, अभ्युदय सिंह सहित  सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। श्री लोरिक यादव की नियुक्ति से उनके इष्ट मित्रों एवं पिछड़ पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है ।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 10 कांग्रेसी नेताओं पर एफ आई.आर.दर्ज हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

किसान पार्टी का गौरव और उसकी उन्नति पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकता-प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायतों का फिर से होगा परिसीमन, नया अध्यादेश लागू, जानें ताजा अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!