24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन के दोनों डोज लेनें के प्रमाणपत्र के बिना, काउंटिंग सेंटर में प्रवेश नही कर सकेंगे उम्मीदवार

कोरोना संक्रमण के कहर के बीच चुनाव आयोग ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा कि 2 मई को होने वाली मतगणना के दौरान कोई भी प्रत्याशी या एजेंट कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना मतगणना केंद्र के अंदर नहीं जा सकेंगे। इस फैसले के अनुसार प्रत्याशी को तभी प्रवेश मिलेगा जब वो आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करे या वैक्सीनेशन के दोनों डोज लेने का प्रमाणपत्र हो। आरटीपीसीआर रिपोर्ट 24 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि पांच राज्यों में हुए चुनाव की मतगणना 2 मई को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाने हैं। इस फैसले के मुताबिक अब राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों और उनके एजेंटों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसके तहत मतगणना केंद्र में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवार के पास 24 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए, या फिर उन्हें वैक्सीन के दोनों डोज लगे हों। इससे पहले मंगलवार को चुनाव आयोग ने नतीजों के बाद विजय जुलूस या किसी तरह के जश्न पर पाबंदी लगा दी थी। पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए चुनावों की मतगणना 2 मई को होनी है। विधानसभा चुनावों के नतीजे आने से बाद जीत के जुलूस पर पाबंदी रहेगी।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 173 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 343 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खिलाफ क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज,कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कल करेगा FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!