24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेशधर्म

आस्था पर कोरोना का कहर : हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए निरंजनी अखाड़े ने महाकुंभ समाप्ति की घोषणा की

देश में कुरौन विकराल रूप ले चुका है दिन तक दिन कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए निरंजनी अखाड़े ने महाकुंभ समाप्ति की घोषणा की है,निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी में इसकी पुष्टि की है।

27 अप्रैल को होना है आखिरी शाही स्नान-

उत्तराखंड हरिद्वार में चल रहे कुंभ में आखिरी शाही स्नान हस्नान 27 अप्रैल को होना है, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 27 अप्रैल के शाही स्नान के उसे पहले ही निरंजनी अखाड़े ने कुंभ समाप्ति की घोषणा कर दी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं,जिनका ऋषिकेश एम्स में इलाज चल रहा है।अखाड़े ने साधु-संतों की छावनियां खाली करने की घोषणा कर दी है।

ना होगा शाही स्नान और ना निकलेगा जुलूस-

घोषणा करते हुए हरिद्वार कुंभ में आए अखाड़े के सभी संत- महात्माओं से कुंभ समाप्त कर अपना अपना छत्र कमंडल लेकर मूल स्थानों पर लौट जाने का अनुरोध किया है।

जिसके बाद अब संतों की भीड़ नहीं रहेगी, कोई शाही जुलूस भी नहीं निकलेगा और ना ही शाही स्नान होगा।सभी संत महात्मा जो बाहर से आए थे, उन्हें लौटने का अनुरोध कर लिया गया है और 17 अप्रैल तक अखाड़ा परिसर बाहर से आने वाले संतों से खाली हो जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, पूर्व की बंदिशें रहेंगी जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने ओबीसी आरक्षण पर सुनाया फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं 12वीं को छोड़कर सभी को जनरल प्रमोशन आगामी आदेश तक सभी स्कूल कॉलेज बंद…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!