
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में स्नातक और पीजी परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से होगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज स्टूडेंट्स को लेकर बड़ा फैसला करते हुए पिछले महीने ही आदेश जारी किया था कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अब ओपन बुक प्रणाली से ली आयोजित की जाएंगी।
खबर यह भी है👉👉👉 महज 8 महीने में बर्बादी के कगार पर पहुंचे “जैक मां”‚ जानिए कैसे चीनी सरकार पड़ी पीछे
इसके बाद अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी संबद्ध कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है कि 30 जून तक सभी परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएं। परीक्षाओं के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का का पूरी तर पालन कराए जाने के भी निर्देश भी दिये गए हैं। इस तरह अब प्रदेश के सभी पारम्परिक, निजी एवं दूरस्थ विश्वविद्यालयों, सभी शासकीय, स्वशासी, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से आयोजित की जाएंगी।
खबर यह भी है👉👉👉 कश्मीर: सोपोर में लश्कर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान समेत 4 लोगों की मौत


1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने जारी किया… […]