25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीति

वीर सावरकर ने किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है-कांग्रेस वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। इतना ही नहीं सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि गोमांस खाने में कोई परहेज नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वीर सावरकर के सहारे भाजपा और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने शनिवार को कहा कि सावरकर की किताब में लिखा है- हिंदू धर्म का हिंदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है। यह भी लिखा है कि गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है। वह कहां से हमारी माता हो सकती है। उसका गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है। यह सावरकर जी ने खुद कहा है, जो आजकल भाजपा और संघ के खास विचारक हैं।

दिग्विजय ने आगे कहा कि यह देश विविधताओं का देश है। यहां ऐसे भी हिंदू हैं, जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कि कहां लिखा है गोमांस ना खाया जाए और अधिकांश हिंदू गोहत्या के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सावरकर बीजेपी और संघ के विचारक हैं, यहां कितने लोगों को सावरकर की इस बात के बारे में मालूम था, हाथ उठाओ। अब यह बात भाजपा और संघ के नेताओं के सामने कहोगे या नहीं।दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस के साथ है। उस विचारधारा के साथ है, जो पूरे देश को बांटने में लगी हुई है।

दिग्विजय सेकंड स्टॉप तुलसी नगर नर्मदा मंदिर भवन में कांग्रेस के जनजागरण अभियान में बोले रहे थे। बीच-बीच में वह कार्यकर्ताओं से पूछ रहे थे कि हाथ उठाकर बताओ, यह मालूम था या नहीं। 

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो गाली देता है, उसको भी पुचकारो। जो आपका विरोधी है, उसको भी कहो भाई क्या नाराजगी है बता। घर में बैठ कर बात करो। काट-छांट की बात मत करो। यह संगठन को मजबूत करना है तो गुस्सा पीकर चलो। अहम और अहंकार को घर छोड़ दो।मेरी भी आलोचना कई लोग करते हैं। भला-बुरा लोग करते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह ने कभी ना तो उनकी कोई शिकायत की ना मुझे कोई आपत्ति। मुझे जो गाली देता है, मैं अपने पास नहीं रखता। सब वापस कर देता हूं।

हिंदुु-मुस्लिम दंगा करना चाहते हैं दिग्विजयभाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा

 दिग्विजय के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रीय महापुरुष हैं, जो हिंदुओं के खिलाफ षड्यंत्र रचने में मेहनत करते हैं। कभी सावरकर जी के नाम से गलत टिप्पणी कोट करते हैं। कभी दूसरे महापुरुषों के नाम पर टिप्पणी करते हैं। वह मुसलमानों को उकसाना चाहते हैं कि अधिक से अधिक मुसलमान गोमाता की हत्या करें, जिससे हिंदू-मुस्लिम दंगे हों और दिग्विजय सिंह की राजनीतिक रोटियां सिंकना शुरू हों। हिंदू धर्म के लिए इतनी मेहरबानी करो की गाय को गोमाता कहो।

Related posts

“इतना सत्ता प्रेम क्यों! बेमतलब आग में झुलस जाएंगे”-राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा

MP SIDHI NEWS TEAM

दोषी वन अमले के खिलाफ कार्यवाही करें शिवराजसिंह मृतक सुरेश बैगा के परिवार को दस लाख रूपये तत्काल दिए जाएं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के बचाव के लिए त्रि-आयामी प्रयास- मुख्यमंत्री श्री चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!