24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

26-27 मार्च को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बड़ी शिवराज कैबिनेट की चिंतन बैठक होने जा रही है।इसके लिए आज शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सभी मंत्री रवाना होंगे। इस बैठक में मिशन 2023 को लेकर बड़ी तैयारी की जाएगी। वही अलग-अलग मंत्रियों की कमेटी की रिपोर्ट और आगामी 2 साल के लिए सरकार आम जनता को राहत देने का रोडमैप भी तैयार करेगी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में 26-27 मार्च को मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक पचमढ़ी में होने जा रही है।आज शुक्रवार 22 मार्च शाम मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रीगण पचमढ़ी रवाना होंगे। जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्री ‌समूह की रिपोर्ट पर बैठक में मंथन होगा।2024 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

यह चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आएंगे।आत्मनिर्भर योजना के तहत होने वाली आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखकर बैठक का एजेंडा तैयार किया गया है।

इस शिवराज कैबिनेट बैठक को लेकर कलेक्टर, कमिश्नर समेत जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाए किए गए है। पिपरिया, पचमढ़ी, सोहागपुर, बनखेड़ी के साथ ही पुलिस लाइन का बल भी पचमढ़ी में तैनात किया जा रहा है।सभी पुलिस अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम करने के साथ मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया है।इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पचमढ़ी पहुंचेंगे।

Related posts

रतलाम होमगार्ड ऑफिस में लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही,रिश्वत लेते बड़े बाबू को किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव: अब केंद्र सरकार ने लगाई SC में याचिका, 3 जनवरी को सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!