19.4 C
Madhya Pradesh
November 5, 2026
MP Sidhi News
खेल जगतमध्यप्रदेश

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बदला तरीका,,समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 फरवरी 2022 से शुरू

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 फरवरी 2022 से शुरू हो जाएगी। 5 मार्च 2022 तक किसान गेहूं खरीदी के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इससे पहले इस बार गेहूं खरीदी के लिए पंजीकरण के तरीके में बदलाव किया गया है।

प्रदेश में गेहूं खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। किसान कियोस्क और लोक सेवा केंद्र पर ₹50 फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। वहीं मोबाइल से रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट www.mpeuparjan.ni पर जाएं। इससे पहले किसान के सेंटर पर अपनी उपज बेचना चाहते हैं। वही किस तारीख को वह अपनी उपज की बिक्री करना चाहते हैं। इन सब सुविधा को तय करने की जिम्मेदारी भी किसानों को सौंपी गई है। इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी सुविधा दी है।

इस साल गेहूं खरीदी के लिए किसानों को नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पिछले वर्ष के रजिस्ट्रेशन को मान्य नहीं किया जाएगा। समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को विशेषण की सुविधा दी गई है। किसान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील सहित संचालित सुविधा केंद्र पर गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।

वहीं गेहूं बिक्री के लिए किसानों के पास एक जरूरी दस्तावेज होने भी अनिवार्य हैं। पंजीयन कराते समय किसानों को जमीन की किताब, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही किसानों के बैंक अकाउंट से उनका आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। यदि किसानों के बैंक अकाउंट से उनका आधार कार्ड लिंक नहीं होता है तो ऐसे किसानों को भुगतान में दिक्कत आ सकती है।

साथ ही किसानों के भू अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा सहित आधार कार्ड के मिलन के बाद ही किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। बता दे कि राज्य शासन की तरफ से एक क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य 1937 रुपय रखा गया है। इसी कीमत पर इस वर्ष सरकार गेहूं की खरीदी करेगी।

जाने कैसे करे आवेदन

  • गेहूं खरीदी प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले किसान www.mpeuparjan.nic.in पर जाएं
  • किसानों को दो विकल्प मिलेंगे खरीफ और रबी फसल
  • रबी 2022 के विकल्प पर क्लिक करें
  • एक नया विंडो ओपन होगा
  • जिसमें दो ऑप्शन दिखेंगे पहले ऑप्शन पर किसान पंजीयन आवेदन सर्च की लिंक खुलेगी उस पर क्लिक करें
  • खाता, खसरा नंबर, आधार नंबर बैंक खाता संख्या अधिक जानकारी प्रविष्ट करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा
  • ओटीपी डालकर सबमिट करें
  • किसान की पंजीयन पूरी हो जाएगी

Related posts

शिवराज के पुतला दहन पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लाठियां चलीं, गाड़ियां फोड़ी, ASP से धक्का-मुक्की

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने नए झंडे का किया लोकार्पण,साल 2023-24 तक विंध्य, मध्य प्रदेश से अलग एक राज्य बनेगा किया दावा……

MP SIDHI NEWS TEAM

यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आने-जाने वाली बसें अब 15 मई तक रहेंगी बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!