28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जुगुल किशोर बागरी के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने शोक व्यक्त किया

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं रैगांव क्षेत्र के वर्तमान विधायक जुगुल किशोर बागरी के आकस्मिक निधन पर मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने गहरा शोक व्यक्त किया है ! श्री अजय सिंह ने जुगुल किशोर बागरी को एक संवेदनशील एवं जिम्मेदार नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव दीन दुखियों की सेवा की ! श्री अजय सिंह ने कहा कि मेरे उनसे व्यक्तिगत और पारिवारिक रिस्ते थे जो दलगत राजनीति से हटकर थे ! उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला ! उनके निधन से समाजसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है ! श्री अजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि मृतात्मा को श्री चरणों मे स्थान मिले !

Related posts

फर्जी ग्राम पंचायत CEO को मड़वास पुलिस ने लिया गिरफ्त में

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 98 नए कोरोना संक्रमित मिले,राहत की खबर आज 204 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 4 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में दो बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की धुनाई,वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!