24 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जब सरप्लस बिजली है तो क्यों हो रही है अघोषित बिजली कटौती ग्रामीण क्षेत्रों के उद्योग हो रहे हैं ठप्प-अजयसिंह

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विन्ध्य के ग्रामीण इलाकों में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर कड़ी आपत्ति करते हुए कहा है कि बिजली विभाग की मनमानी तत्काल बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हजारों उद्योग ऐसे हैं जो विन्ध्य के ग्रामीण इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से प्रभावित हो रहे हैं। इनमें चक्की, क्रेशर, राईस मिल और आईल मिल जैसे उद्योग शामिल हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लगाने गई टीम पर लाठी और तलवार से लैस ग्रामीणों ने किया हमला, मुश्किल से बची जान.


सिंह ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा इन इलाकों में दोपहर तक थ्री फेस बिजली और दोपहर के बाद सिंगल फेस बिजली दी जा रही है। इसके साथ ही आये दिन मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती होती रहती है जिससे इन उद्योगों के संचालक परेशान हैं और इनमें काम करने वाले बेरोजगार हो रहे हैं।

खबर यह भी है👉👉👉 सीधी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रात के अंधेरों में दहल उठा गांव जब चली ताबड़तोड़ गोलियां…


उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के इन उद्योगों द्वारा कमर्शियल बिजली कनेक्शन लिया गया है जिसके लिए उन्हें महँगी दरों पर बिजली प्रदाय की जाती है। यह स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे उद्योगों को 24 घंटे बिजली प्रदाय की जायेगी लेकिन इसके बावजूद अघोषित रूप से नियमित बिजली कटौती किया जाना गंभीर चिंता की बात है।

खबर यह भी है👉👉👉 आधी रात को बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था युवक, शोर सुन पार्क में छोड़ा, घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने.


सिंह ने कहा कि इन उद्योगों के संचालकों ने बैंकों से ऋण लेकर अपना कामकाज शुरू किया है और इसके माध्यम से कोरोना महामारी की कठिन परिस्थितियों में भी लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है।यदि बिजली नहीं मिलेगी तो न केवल बैंकों का ऋण चुकाना मुश्किल होगा बल्कि उनमें काम करने वाले मजदूर भी बेरोजगार हो जायेंगे। अजयसिंह का कहना है कि जब प्रदेश में सरप्लस बिजली है तब इस प्रकार से अघोषित कटौती करने का क्या औचित्य है। उन्होंने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों के उद्योगों के लिए भी शहरी इलाकों की तरह 24 घंटे थ्री फेस बिजली प्रदाय किया जा सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, नई पॉलिसी को मंजूरी, छात्रों-युवाओं को होगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

जिताऊ और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : ज्ञान सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

0वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, कोरोना संक्रमित सहित अन्य के लिए जारी हुए दिशा निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!