25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

28 जून से शर्तो के साथ खुलेगा भक्तों के लिए महाकाल मंदिर

कोरोना संक्रमण की लगातार घटती दर और कम हो रहे मामलों के बीच जिला आपदा प्रबंधन समूह ने अनलाक के तहत और रियायतें देने का फैसला लिया है। अब उज्जैन जिले में दाएं-बाएं का नियम लागू नहीं होगा। यानी अब सभी दुकानें खोली जा सकेंगे। समय सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे का होगा। रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा। इधर एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर को 28 जून से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि प्रवेश के नियमों को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका हुआ। मंदिर प्रबंधन समिति इसके लिए नियम तय करेगी।

खबर यह भी है👉👉👉 प्रताड़ना से तंग आकर जन शिक्षक ने बीईओ ऑफिस में जहर खाकर की आत्महत्या, संघ ने सौंपा ज्ञापन दी चेतावनी

जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज बृहस्पति भवन में जिले के कोरोना प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण जिले से लेफ्ट राइट के नियम को समाप्त करते हुए तत्काल प्रभाव से सभी दुकाने खोल दी जाए। सभी दुकानें प्रातः 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुली रहेगी। भगवान श्री महाकालेश्वर, हरसिद्धि एवं मंगलनाथ मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल को छोड़कर अन्य धार्मिक स्थलों को भी क्रमिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया।

खबर यह भी है👉👉👉 शहडोल : गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा दो ट्रकों की सीट के नीचे छिपाकर रखा था 1 करोड़ का 7 क्विंटल गांजा,2 ट्रक, एक कार और एक बाइक,85 हजार नगद सहित 12 आरोपी पुलिस की हिरासत में

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में तय किया गया कि महाकाल, हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिरों को छोड़ शेष मंदिरों को शनिवार से खोले जाएंगे। हालांकि इन मंदिरों में एक साथ केवल 4 लोगों को प्रवेश और दर्शन की अनुमति होगा।साथ ही यह ध्यान रखा जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो और लोग वैक्सीनेशन करवा कर ही इन धार्मिक स्थानों पर जाएं। शहरी क्षेत्र में स्थित विभिन्ना पार्क भी नागरिकों के लिए खोल दिए जाएंगे। यहां शारीरिक दूरी और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन जरूरी होगा, अन्यथा कार्रवाई होगी।

खबर यह भी है👉👉👉 दो दिन से लापता सर्राफा व्यापारी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ,अपर कलेक्टर एसएस रावत, विवेक जोशी एवं बहादुर सिंह बोरमुंडला मौजूद थे।बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण बाजार को खोलने के साथ ही सभी दुकानदारों को निर्देशित किया जाए कि वह स्वयं और उनके यँहा कार्य करने वाले शतप्रतिशत कर्मचारियों का वैक्सीनेशन आगामी 7 दिनों में करवा लें। 7 दिनों के बाद रेंडमली चेक करने पर यदि किसी कर्मचारी या दुकानदार का वैक्सीनेशन होना नहीं पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबर यह भी है👉👉👉 नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्यवाही 340 नशीली सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बैठक में बैंड वालों, हाट बाजार व अन्य गतिविधियों में शामिल लोगों की समस्या पर विचार किया गया तथा निर्णय लिया गया कि राज्य शासन की गाइडलाइन जैसे ही 15 जून के बाद प्राप्त होगी। तदनुसार इन सभी लोगों के लिए अनुकूल निर्णय लिया जाएगा। मैरिज गार्डन ,मॉल्स के लिए भी राज्य शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही कार्यवाही होगी।

Related posts

12वीं की परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे युवक के साथ लाठी और डंडे से की गई मारपीट,वीडियो हुआ वायरल…

MP SIDHI NEWS TEAM

मेरठ में कारोबारी का अपहरण: दो दिन बाद भी नही लगा सुराग

MP SIDHI NEWS TEAM

भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चो की जिला बैठक सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!