
शिक्षा विभाग में गुरुवार का दिन उथल-पुथल वाला रहा।ब्लॉक रिसोर्स कॉर्डिनेटर गुना और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के जनशिक्षक की कथित प्रताड़ना से तंग आकर MLB स्कूल में ही पदस्थ एक अन्य जनशिक्षक ने BEO ऑफिस में जहर खा लिया। आधे घंटे बाद डायल 100 बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने से परिजन निजी अस्पताल ले गए।यहां से भोपाल रेफर कर दिया। 10 जून 2021 की रात्रि मे करीब 11 बजे भोपाल के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में उन्हें अंतिम सांस ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज 11 जून सुबह 8:00 बजे के लगभग भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में उनका पोस्टमार्टम होगा।

दरअसल अपनी बात को लेकर उन्होंने ब्लॉक रिसोर्स कॉर्डिनेटर (BRC) गुना के खिलाफ प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रभारी समन्वयक से लेकर जिला प्रशासन के मुखिया तक शिकायत की थी। वहीँ शिकायतों पर कोई निराकरण न होने पर तंग आकर गुरुवार को BRC कार्यालय में आत्महत्या जैसा कदम उठाया था। जिन्हें गम्भीर हॉलत के चलते गुना से भोपाल रेफर किया गया था। रात्रि करीब 11 बजे भोपाल के ग्रीन सिटी हॉस्पिटल में उन्हें अंतिम सांस ली।
खबर यह भी है👉👉👉 नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्यवाही 340 नशीली सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार
पहले तो BRC एसएस सोलंकी से परेशान होकर 16 जनशिक्षक ने सामूहिक इस्तीफा दिया। करीब आधे घंटे बाद महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि जनशिक्षा केंद्र के जनशिक्षक चंद्रमौलेश्वर श्रीवास्तव ने BEO ऑफिस में जहर खा लिया था।उन्हें करीब आधे घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया। संयोग से उनकी इस हालत के पीछे भी BRC की कथित भूमिका बताई जा रही है। बता दे गुना के बीमा एजेंट से बीमा कराने और अपनी पत्नी के निजी घरेलू कार्यो से शिक्षक परेशान थे। बीमा ना करवाने पर BRC द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। जिसमें उन्हें वेतन में अड़ंगे लगा कर परेशान किया जाता था।आत्महत्या की कोशिश करने वाले शिक्षक ने इसका नोट गुना कलेक्टर को भी लिखा है आत्महत्या की कोशिश करने वाले शिक्षक ने इसका नोट गुना कलेक्टर को भी लिखा था। कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए था। जांच अधिकारी BEO एसएन जाटव को बनाया गया। गुरुवार को BEO ने शिकायतकर्ता जनशिक्षक को बयान के लिए बुलाया गया था।
खबर यह भी है👉👉👉 दो दिन से लापता भाजपा नेता की बेटी की लाश जंगल में मिली, भाजपा नेता ने गैंगरेप होने की आशंका जताई
सुबह जनशिक्षक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। बीईओ का दावा है कि उन्होंने जनशिक्षक से पूछा कि चार्ज संबंधी विवाद को लेकर उन्होंने किसी अधिकारी को शिकायत की थी या नहीं? इस पर जनशिक्षक ने कहा कि वे शिकायती पत्रों का रिकॉर्ड लेकर आ रहे हैं। कुछ ही देर बाद वे वापस अंदर आए और कहा कि मैंने जहर खा लिया है।अब आपको जो पूछना है, वह पूछो। वहीं, यह बात भी सामने आ रही है कि बीईओ ने जनशिक्षक पर शिकायत वापस लेने और अपनी मूल संस्था में चले जाने का दबाव डाला। इस घटनाक्रम में सबसे बड़ी लापरवाही यह हुई कि करीब आधे घंटे तक जनशिक्षक को अस्पताल ले जाने की कोशिश नहीं की गई। जब हालत बिगड़ने लगी, तब जाकर पुलिस को बुलाया गया।
खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,8 घंटे तक RPF ने छुपाए रखा
गुना BRC शंभूसिंह सोलंकी की मनमानी और प्रताड़ना के चलते आज सुबह जिला समन्वयक के नाम गुना के BAC ओर CAC ने ज्ञापन सौपा। जिसमे BRC शम्भूसिंह सोलंकी पर अभद्र व्यवहार करने और निजी घरेलू कार्यो को न करने पर वेतन रोकने के साथ कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। वहीं समस्त BAC एवं CAC ने सामुहिक इस्तीफा देने की चेतावनी दी हैं।ज्ञापन में कहा गया है कि प्रताड़ना से ग्रसित एक शिक्षक चंद्रमौलेश्वर श्रीवास्तव के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है। जिसे गम्भीर हॉलत में एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया जाकर उपचार किया जा रहा था। जनशिक्षक चन्द्रमोलेश्वर की हॉलत नाजुक के चलते भोपाल रेफर किया गया था।
सूत्रों का कहना है कि प्रभारी समन्वयक डिप्टी कलेक्टर ने विगत 1 साल से कार्यालय की लगातार अनदेखी कर कलेक्ट्रेट से ही जिला कार्यालय संचालित किया था। कर्मचारियों ओर शिक्षाकर्मियों के प्रति व्यवहार रूखा है। शिक्षककर्मी समस्यायों एवम कार्यो को लेकर लगातार घंटों कलेक्ट्रेट में उपेक्षित रहते थे।
खबर यह भी है👉👉👉 बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा सकते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग
ब्लॉक रिसोर्स कॉर्डिनेटर ने मानसिक स्थिति खराब बताई
बीआरसी सोलंकी ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनशिक्षक श्रीवास्तव को उन्होंने देखा ही नहीं है। वे कभी उनके पास आए ही नहीं। चार्ज का जो मुद्दा है, उससे मेरा लेना-देना नहीं है। यह काम तो जनशिक्षा केंद्र की प्रिंसिपल काे करना था। उन्होंने कहा कि जनशिक्षक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

1 comment
[…] खबर यह भी है👉👉👉 प्रताड़ना से तंग आकर जन शिक्षक ने बीईओ… […]