29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

दो दिन से लापता भाजपा नेता की बेटी की लाश जंगल में मिली, भाजपा नेता ने गैंगरेप होने की आशंका जताई

BJP नेता की बेटी दो दिन से लापता थी, 9 जून की सुबह शव बरामद हुआ । झारखंड का पलामू ज़िला 9 जून को एक जंगल में 16 बरस की लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला। ये लड़की एक लोकल भाजपा नेता की बेटी थी। जब शव को पेड़ से नीचे उतारा गया, तो देखा कि उसकी एक आंख भी बाहर निकली हुई है।

खबर यह भी है👉👉👉 कोविड की तीसरी लहर को रोकने हेतु तैयारियों को शीघ्र करे पूर्ण-सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा

पूरा मामला-

लड़की पांकी पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव की रहने वाली थी। लड़की के परिवार ने 8 जून को पांकी पुलिस थाने में बच्ची के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि 7 जून की सुबह 10 बजे वो घर से बाहर गई थी और तब से लौटकर नहीं आई। पुलिस थाने के स्टेशन इन-चार्ज अशोक कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद से ही लड़की को खोजा जा रहा था। 9 जून की सुबह एक जंगली इलाके में स्थानीय लोगों को एक लड़की का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस को जानकारी दी गई, पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की तो पता चला कि वो लापता हुई बच्ची का ही शव था।

खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,8 घंटे तक RPF ने छुपाए रखा

शव की हालत बेहद खराब थी। एक कपड़े के ज़रिए फांसी पर लटकाया गया था। आंख बाहर निकली हुई थी। अधिकारियों को इस बात का संदेह है कि लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया होगा और उसके बाद हत्या करके सुसाइड दिखाने के मकसद से उसे पेड़ से लटकाया गया होगा। लड़की के पिता ने गैंगरेप होने की आशंका जताई है। उन्होंने प्रदीप कुमार सिंह धनुक और उसके दोस्तों के ऊपर आरोप लगाया है। इधर पुलिस ने 9 जून को ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शाम में डेड बॉडी को परिवार के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

खबर यह भी है👉👉👉 स्कूल में बलात्कार : फेल करने की धमकी देकर 2 शिक्षकों ने छठी क्लास की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का पता चला

पुलिस का क्या कहना है

पलामू के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस संजीव कुमार का कहना है कि लड़की रेप का शिकार हुई थी या नहीं, ये अभी तक कन्फर्म नहीं हो सका है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। SP ने बताया कि शुरुआती जांच में ये पता चला है कि विक्टिम एक लड़के के साथ रिलेशन में थी। लड़की का परिवार इसके खिलाफ था। ये भी जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले विक्टिम का अपने परिवार वालों के साथ झगड़ा भी हुआ था। उसके बाद वो लापता हो गई। हालांकि SP ने आगे ये भी कहा कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई नहीं है। रिपोर्ट के बाद ही काफी कुछ क्लीयर हो पाएगा।

खबर यह भी है👉👉👉 बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा स​कते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग

इसके अलावा घटनास्थल से एक मोबाइल फोन के बरामद होने की भी खबर आई थी। जो प्रदीप कुमार सिंह धनुक नाम के लड़के का है, जिसकी उम्र 23 बरस है और शादीशुदा है। हालांकि प्रदीप की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इस पर कुछ भी कन्फर्मेशन नहीं मिला है। साथ ही मोबाइल फोन मिलने की खबर भी अभी पुख्ता नहीं है। लेकिन इतना ज़रूर है कि प्रदीप कुमार सिंह का नाम लगातार सामने आ रहा है।

अगर तुरंत कार्रवाई नहीं होती है तो भाजपा सीधा आंदोलन करेगी

झारखंड भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह ने ट्वीट किया है कि अगर जल्द कार्यवाई नहीं होगी तो भाजपा आंदोलन करेगी। इसके अलावा प्रतुल ने ये भी कहा है कि पुलिस इस मामले में नया पहलू जोड़ने की तैयारी में है। पुलिस को रेप के आरोपों की जांच करनी चाहिए।

Related posts

ऐसा नालायक बेटा किसी को ना मिले जो अपने ही मां-बाप की मौत का कारण बना

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी पुलिस की बड़ी सफलता 24 घंटे के अंदर किया अंधी हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

सोन नदी अभ्यारण में अवैध उत्खनन करते वन कर्मियों ने ट्रैक्टर ट्राली की जप्त

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!