25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्यवाही 340 नशीली सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार

सीधी ।पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पाण्डेय एवं टीम ने नशीली सिरप का अवैध रूप से विक्रय करने वाले आरोपी आकाश तिवारी पिता प्रभाशंकर तिवारी 23 वर्ष निवासी पड़खुरी 588 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाकर जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 दो दिन से लापता भाजपा नेता की बेटी की लाश जंगल में मिली, भाजपा नेता ने गैंगरेप होने की आशंका जताई

मामला थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पांडेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पड़खुरी 588 में एक व्यक्ति नशीली सिरप रखे हुए है एवं बिक्री कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी रामपुर नैकिन ने हमराह स्टाफ लेकर मुखबिर की सूचना अनुसार उक्त ग्राम पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आकाश तिवारी पिता प्रभाशंकर तिवारी 23 वर्ष निवासी पड़खुरी के घर में रखे पुआल से 340 शीशी नशीली सिरप प्राप्त हुई जिसके क्रय तथा विक्रय के संबंध में दस्तावेज के संबंध में पूछने पर उक्त आरोपी के पास कोई दस्तावेज न होना बताया गया । जिसपर आरोपी को गिरफ्तार कर उपरोक्त सिरप जप्त करते हुए थाना लाया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,8 घंटे तक RPF ने छुपाए रखा

उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रामपुर नैकिन अशोक पाण्डेय , सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू दीपांकर ,आरक्षक वीरेंद्र शर्मा ,अमित मिश्रा तथा नायक शशि शेखर उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 149 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 290 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी में चार करोड़ से अधिक की भूमि पर कब्‍जा करने वाले आठ व्‍यक्तियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

चुनाव में विजय श्री का भाजपाइयो ने जमकर मनाया जश्न

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

दो दिन से लापता सर्राफा व्यापारी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप - MP June 10, 2021 at 9:59 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़… […]

Reply
शहडोल : गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा दो ट्रकों की सीट के नीचे छिपाकर रखा था 1 करोड़ का 7 क्विंटल गांजा,2 June 10, 2021 at 10:43 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!