29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइमदागदार चेहरे

स्कूल में बलात्कार : फेल करने की धमकी देकर 2 शिक्षकों ने छठी क्लास की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म का पता चला

घोर कलयुग चालू हो गया है अब गुरु और शिष्य के रिश्ते भी तार-तार होने लगे हैं। घटना राजस्थान के जोधपुर जिले से है। जहां गुरू और शिष्या के रिश्ते को तार-तार करते एक छात्रा के साथ स्कूल के दो शिक्षकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों ने कक्षा 6 में पढ़ने वाली इस छात्रा को फेल करने की धमकी देते हुए अपनी हवस का शिकार बनाया। ये शर्मनाक घटना जोधपुर के शेरगढ़ थाना अंतर्गत के मोकमगढ़ में एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। इस मामले में पुलिस ने टीचर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।

इस सनसनीखेज घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि बच्ची कुछ महीनों की गर्भवती है। घटना के बारे में सुनकर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।बच्ची से उसकी मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने रोते हुए शिक्षकों की करतूत के बारे में उसे बताया जिसके बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना शेरगढ़ थाना अंतर्गत के मोकमगढ़ क्षेत्र की है। यहां एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की है। छात्रा के पिता ​ने थाने में शिकायत कराई है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में उसकी नाबालिग बेटी स्कूल में थी। जहां पर सहीराम और सुजाराम विश्नोई नाम के शिक्षक उसे बहला फुसला कर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में देर से बताया इसलिए रिपोर्ट लिखवाने में देरी हुई।

पुलिस का कहना है कि बच्ची सरकारी स्कूल के छठी क्लास में पढ़ती है। स्कूल परिसर में ही उसके साथ तीन चार बार रेप किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी टीचर उसे बार-बार फेल करने की धमकी देकर गंदा काम करते थे। मामले में पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। वहीं बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। हालांकि अभी दोनों आरोपी शिक्षक फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related posts

बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़ : दोस्त ने सामने से मार दी गोली, हत्या के आरोपी को एक दिन पहले मारा था थप्पड़

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को विश्व हिन्दू परिषद के जबलपुर शहर अध्यक्ष की तलाश,राज्य सभा सांसद तन्खा ने सीबीआई जाँच की माँग की

MP SIDHI NEWS TEAM

घोटाला : फर्जी E PORTAL से हो रहा था खनिज का अवैध कारोबार

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!