24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

दो दिन से लापता सर्राफा व्यापारी का शव जंगल में फंदे से लटका मिला,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मनगवां से तीन दिन पहले लापता हुए सर्राफा व्यापारी का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि नईगढ़ी जंगल में अष्टभुजी माता मंदिर के पास स्थित देवलहा फाल से आधा किमी. अंदर नीम के पेड़ में लटका हुआ शव मिला है। ​परिजनों का आरोप है कि हत्या कर लाश पेड़ में लटकाई गई है। फ्री हाल मनगवां थाना पुलिस आसपास के अन्य थानों की मदद से डेड बॉडी बरामद कर नीचे लाने की कोशिश में लगी है। वहीं सर्राफा व्यापारी के शव मिलने के बाद नगर में कई तरह की चर्चाएं है। कोई आत्महत्या को कोई हत्या बता रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 नशे के खिलाफ रामपुर नैकिन पुलिस की बड़ी कार्यवाही 340 नशीली सिरप के साथ युवक को किया गिरफ्तार

एडिशनल एसपी विजय डाबर ने बताया कि मंगलवार की सुबह 8 बजे अचानक मनगवां थाना क्षेत्र का सर्राफा व्यापारी धर्मेंद्र सोनी के लापता होने का मामला सामने आया था। देर रात गुमशुदगी दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने पूरे मामले को ​सीरियस लेकर जांच बढ़ाई थी। साथ ही नईगढ़ी के आसपास के जंगलों में टीम सर्चिंग कर रही है। क्योंकि जंगल से पुलिस को व्यापारी की बाइक और आगे जाने पर डिस्पोजल व गिलास मिला था।साथ ही साइबर सेल की जांच में अंतिम लोकेशन नईगढ़ी का जंगल था। ऐसे में दो दिन से जंगल की सर्चिंग चल रही थी। जहां गुरुवार की शाम करीब 4 बजे डेड बॉडी अष्टभुजी माता मंदिर के पास देवलहा फाल से आधा किमी अंदर देखी गई है। संभवत: बॉडी यही व्यापारी की हो सकती है। ऐसे में परिजनों को बुलाकर सिनाख्त कराई गई तो धर्मेंद्र सोनी का शव निकला है।

खबर यह भी है👉👉👉 चोरी के आरोपी युवक की सतना आरपीएफ कस्टडी में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,8 घंटे तक RPF ने छुपाए रखा

परिजनों ने लगाया लूट के बाद हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि धर्मेंद्र सोनी के साथ लूटकर हत्या की गई है। फिर सुनियोजित तरीके से लाश को फांसी लगाकर पेड़ में टंगा दिया गया है। मृतक के भाई का कहना है कि एक विश्वकर्मा द्वारा हत्याकर पेड़ में टंगा दिया गया है। फिलहाल मौके में पुलिस अधिकारी पहुंचकर तहकीकात कर रहे हैं। एसएफएल टीम भी बुलाई गई है।

Related posts

आकांक्षा योजना से जन-जातीय वर्ग के 346 विद्यार्थियों को मिली सफलता

VIKASH KUMAR DWIVEDI

युवक द्वारा मृत परिजन का शव मांगने पर सीएमओ ने की मारपीट, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

अपने कर्मों से चुनाव हारा कांग्रेस का विधानसभा प्रत्याशी-कांतिलाल भूरिया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!