
इस गैंग के एक मास्टरमाइंड अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से बलेनो ब्रिजा और वैगनआर कार बरामद हुई है
मेरठ के थाना सदर बाजार पुलिस ने ग्राहक की डिमांड पर मार्केट से गाड़ी चोरी करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। खास बात यह है कि यह गैंग लग्जरी गाड़ियां चोरी करता था और उन के पार्ट्स‚ कागजात बदलकर दिल्ली, राजस्थान‚ चेन्नई तक सप्लाई करता था।

इस गैंग के एक मास्टरमाइंड अज्जू उर्फ अजहरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से बलेनो ब्रिजा और वैगनआर कार बरामद हुई है। पुलिस ने प्रेसवार्ता के दौरान इस बड़े गैंग का खुलासा किया है।
खबर यह भी है👉👉👉 क्या मध्यप्रदेश भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं ?: मध्य प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच कैबिनेट बैठक में टकराव
प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटि विनीत भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि कई राज्यों में इस गैंग के सदस्य एवं ब्रोकर फैले हुए हैं। जो ग्राहक की पसंद के अनुसार गाड़ी चोरी करते हैं। फिर उसके नकली कागजात तैयार करते हैं और फिर मार्केट में मोटे मुनाफे के साथ उसे बेच देते हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 अवैध नशे के कारोबारियों पर सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही. 254 शीशी नशीली सिरप एवं मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार
पिछले करीब 2 सालों में इस गैंग ने 100 से भी ज्यादा गाड़ियों को इस गैंग में ठिकाने लगाया है। दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में खास तौर पर गाड़ी चोरी की वारदातों में इसी गैंग का हाथ है। इनका एक सरगना रामपाल जयपुर से इस पूरी गैंग को ऑपरेट करता है।
हाल ही में मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में भी इस गैंग के द्वारा बेची गई एक गाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन तीन राज्यों से गाड़ी चोरी करके कुछ गाड़ियां इन्होंने चेन्नई में भी बेची हैं।
खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 16 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 3 नए कोरोना संक्रमित मिले
गैंग के सरगना पुलिस अजहरुद्दीन की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है। असदुद्दीन के खिलाफ आधा दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पिछले काफी समय से वह मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी से गैंगस्टर के मामले में वांछित भी चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

1 comment
[…] […]