24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : 4,500 जेल बंदियों की पैरोल अवधि 30 दिन बढ़ी

शनिवार को मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी की प्रदेश में Corona महामारी के मद्देनजर 4,500 जेल बंदियों की पैरोल अवधि अब 60 दिन से बढ़ाकर 90 दिन करने का निर्णय लिया गया है। 

गृह मंत्री ने कहा की कोरोना भले ही अंतिम चरण सा क्यों न लग रहा हो लेकिन बाहर से आये लोग जेल में बंद बंदियों को संक्रमित न कर दें इसलिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने ने कहा की COVID-19 को देखते हुए बंदियों के RT-PCR टेस्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं वहीं अब तक 18 हजार से अधिक बंदियों का टीकाकरण कराया जा चुका है।

प्रेसवार्ता के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की मध्यप्रदेश में अब कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 97.4% फीसदी हो गया है, वहीं संक्रमण दर घटकर 0.87% रह गई है। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 718 नए COVID-19 केस मिले हैं जबकि 2,225 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। पूरे प्रदेश में कुल एक्टिव केस 11,344 हैं, वहीं 6 जिलों में एक भी नया केस नहीं आया है।

Related posts

प्रदेश के अस्पतालों में मची है “लूट”, वसूल रहे हैं कोरोना मरीजों से मनमाना पैसा, राजधानी में 2 प्राइवेट हॉस्पिटलों को लौटाना पड़ेगा डेढ़ लाख रुपए

MP SIDHI NEWS TEAM

कुंए का पानी पीने से दो लोगों की मौत और 25 बीमार, निवाड़ी जिले के गांव का मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

मुस्लिम कव्वाल ने मोदी योगी का नाम लेकर हिंदुस्तान को मिटाने की बात कही

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!