25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाला आरोपी जे.के. अस्पताल का कंपाउंडर चढ़ा पुलिस के हत्थे,सहयोगी महिला फरार

प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है, वहीं प्रदेश में जीवन रक्षक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही. प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर रासुका के तहत कार्यवाही करने का भी आदेश दिया जा चुका है इसके बाद भी कालाबाजारी करने वालों में कोई डर नहीं हो रहा है. कोलार पुलिस ने जेके अस्पताल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. कंपाउंडर का काम करने वाला आरोपी अस्पताल से ही इंजेक्शन चोरी करता था. अस्पताल में ही पदस्थ एक महिला कर्मचारी के साथ मिलकर वो मरीजों को देने वाले इंजेक्शनों में से इंजेक्शन चोरी कर बेचने का काम करता था।

बताया जा रहा है कि कंपाउंडर जब इंजेक्शन बेचने की फिराक में था तभी कोलार थाना पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने इंजेक्शन के साथ कंपाउंडर को गिरफ्तार किया है जब महिला कर्मी अस्पताल से फरार हो गई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है और आरोपी महिला नर्सिंग कर्मचारी को ढूंढने में जुट गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related posts

अज्ञात महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने की पुलिस में शिकायत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार का होली पर तोहफा, शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता 2 साल से बढ़ाकर की गई 3 साल

MP SIDHI NEWS TEAM

वैक्सीन के दोनों डोज लगवाकर स्वयं को करें कोरोना से सुरक्षित-शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!