29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

शिवराज सरकार का मीडिया कर्मियों के लिए बड़ा फैसला, कोरोना का इलाज कराएगी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडियाकर्मियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अब सभी पत्रकारों व उनके परिवार का कोरोना का इलाज प्रदेश सरकार कराएगी। पत्रकारों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा गया है कि प्रदेश के समस्त मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना का इलाज सरकार कराएगी। इनमें मीडिया के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल के सभी सदस्य, अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकार शामिल होंगे।

प्रदेश सरकार की इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, डेस्क में पदस्थ पत्रकार, कैमरामैन, फोटोग्राफर सभी को शामिल किया जाएगा। इसी के साथ मीडियाकर्मियों के परिवार में अगर किसी को कोरोना होता है तो उनका इलाज भी सरकार कराएगी। सीएम ने कहा कि सभी मीडिया के साथी कोरोना महामारी के काल में जन जागृति का धर्म निभा रहे हैं इसलिए सरकार उनका हर कदम पर साथ देगी। बता दें कि मध्य प्रदेश में अधिमान्य और गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए पहले से ही पत्रकार बीमा योजना अंतर्गत इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही पत्रकार कल्याण योजना द्वारा भी सहायता दी जा रही है। शासकीय अस्पताल, अनुबंधित निजी अस्पताल में सभी के लिए मुफ़्त इलाज की सुविधा भी है।

Related posts

मध्यप्रदेश में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में आए 72 केस,प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 360

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कर्फ्यू का हो रहा था उल्लंघन, महिला IAS अधिकारी ने दुकानदार को सरेआम लगाया थप्पड़, देखिये वीडियो

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से कर रही परामर्श,भाजपा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है,OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!