29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना विस्फोट : आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

एक तरफ देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मरीजों के मामले 150 पार हो गई है वही दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।आज सोमवार 20  दिसंबर 2021 को 20  नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 184 पहुंच गई है।इसके साथ ही संक्रमण दर 0.4 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि 17 मरीज डिस्चार्ज हुए है और रिकवरी रेट 98% के पार  है।

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस आए हैं जबकि 17 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 184 हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.4 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। कल प्रदेश में 56,772 सैंपल लिए गए।

नए केसों में इंदौर में 7, भोपाल में 8 और सागर में 5 पॉजिटिव मिले है। इंदौर में पिछले 9 दिन में  122 मरीज सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 79 पहुंच गई है।भोपाल में यूके से लौटी एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ 6 नए संक्रमित मिले है। 31 दिनों में भोपाल में 206 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसके बाद भोपाल में एक्टिव केसों की संख्या 62 हो गई है।प्रदेश में 32 दिन में 524 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 214 और इंदौर में 194 मरीज हैं।

बता दे कि दिसंबर के 10 दिनों की बात करें तो 11 दिसंबर को 15 केस, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, 15 दिसंबर को 20, 16 दिसंबर को 18, 17 दिसंबर को 21, 18 दिसंबर 2021 को 21 और 19 दिसंबर को 15 नए केस मिले है।10 दिनों में 188 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।प्रदेश में 7,93,502 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7,82,788 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 530 की मौत हो चुकी है।

Related posts

सरेआम डिलेवरी बॉय को पीटने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ उसके बच्चों के सामने किया दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर में नहीं लगाई दुष्कर्म की धाराएं,भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख सहायता देने की मांग की

MP SIDHI NEWS TEAM

ट्वीट कर फंसे जीतू पटवारी, शिवराज-नरोत्तम ने की कमलनाथ की तारीफ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!