29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

गऊघाट पुल पर किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है प्रशासन :-कांग्रेस

सीधी से पटपरा मार्ग पर स्थित गऊघाट पुल की हालत जीर्ण हो चुकी है छुटपुट दुर्घटनाएं पुल में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण होती रहती हैं लेकिन जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग लगता है किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है क्योंकि जीर्ण पुल की मरम्मत का कार्य अभी तक नहीं कराया गया है आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि गत दिवस एक बस और जीप में पुल पर स्थित गड्ढे की वजह से आपस में टक्कर हो गई और बस नदी में गिरने से बची घटना से बड़ी जन हानि हो सकती थी पिछले दिनों विधायक निधि द्वारा पुल की मरम्मत के लिए ₹पांच लाख की राशि देने की घोषणा की गई थी उस राशि का भी कुछ अता पता नहीं चला और ना ही मरम्मत का कार्य हुआ जिला कांग्रेस कमेटी सीधी ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि जल्द से जल्द उक्त पुल की मरम्मत का कार्य कराया जाए अन्यथा संभावित किसी बड़ी दुर्घटना के लिए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग जिम्मेदार होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा कि सीधी से पटपरा मार्ग पर स्थित पुल का निर्माण कुवर दाऊ अर्जुन सिंह जी के द्वारा कराया गया था तब से लेकर आज तक उस पुल में कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है आए दिन पुल पर गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं घटित होती हैं प्रशासन से आग्रह है कि बड़ी दुर्घटना घटित होने के पहले अपनी नींद से जाग जाए और पुल का मरम्मत का कार्य कराया जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि प्रशासन को उक्त गौ घाट पुल की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए जिससे आने वाली किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

युवा कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों के विकास ने कल रात में गऊघाट में एक बड़े हादसे को अंजाम देते-देते ईश्वर की कृपा ने बचा लिया। वर्तमान सिस्टम बड़ी दुर्घटना के इंतजार में रहता है। ठीक इसी प्रकार तुर्रा घाटी में ओवरलोड बालू के ट्रक जाते हैं जो किसी न किसी दिन बड़ी घटना को निमंत्रण दे रहे हैं परन्तु पूरा सिस्टम (नेता से लेकर कोतवाल तक) उगाही में मस्त हैं।

जिला मीडिया प्रभारी आकाश राज पांडे ने कहा कि सीधी का प्रशासन हमेशा किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जागता है लेकिन गौ घाट पुल पर यह छोटी-छोटी घटनाएं किसी बड़ी घटना का संकेत दे रहे हैं अतः लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन तुरंत संज्ञान लेकर के तत्काल मरम्मत का कार्य कराएं।

Related posts

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी के लिए खतरे की घंटी,91 नए कोरोना संक्रमित केस,कुल एक्टिव केस 145

MP SIDHI NEWS TEAM

अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम चुरहट में होगा,प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रह्लाद टिपाणिया प्रस्तुति देंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!