24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पुलिसकर्मी ने ओवर लोड ई-रिक्शा रोका तो फाड़ दी वर्दी

भिंड। वाहन चैकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने क्षमता से ज्यादा सवारी बैठे ओवरलोड ई-रिक्शा रोका और जवान ने जब कागजात मांगे तो वाहन चालक धमकाने लगा। इसी बीच उसने अपने पिता जो की SAF में पदस्थ है, उनको भी बुला लिया। बाप-बेटे ने ट्रैफिक जवान से मारपीट शुरू कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी। दोनों ने ट्रैफिक जवान को SC-ST एक्ट लगवाकर वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

रिक्शा जब्त करने पर भड़के बाप-बेटे ने पुलिसकर्मी पर हमला कर वर्दी फाड़ दी

ट्रैफिक पुलिस का जवान भरत त्यागी पुलिस कोतवाली के सामने शाम करीब साढ़े 5 बजे वाहन चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान उनको एक ओवरलोडिंग ई-रिक्शा आता दिखा। उसे रोका गया और चैकिंग की तो चालक विवेक दौहरे निवासी SAF बटालियन ने कागज दिखाने से इनकार किया। इसके बाद जब पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा तो वह बहस करने लगा। इसी दौरान विवेक ने SAF में कॉन्स्टेबल पिता राजवीर दौहरे को बुला लिया। इसके बाद बाप-बेटे माैके पर मौजूद ट्रैफिक सूबेदार नीरज शर्मा से बहस करने लगे। सूबेदार शर्मा ने भरत त्यागी से ई-रिक्शा जब्त करने की बात कही। इस पर बाप बेटे दोनों भड़क गए और जवान पर हमला बोल दिया और वर्दी फाड़ दी। और कहा की मेरे रिक्शा से हाथ लगाया तो SC-ST एक्ट लगवाकर अंदर करवाकर वर्दी उतरवा दूंगा।

बाप-बेटे पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

हंगामा होता देख दूसरे पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करवाया। कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी के जवान की शिकायत पर दोनों पर शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।

Related posts

तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने दी मंत्रियों को समझाइश,ट्रांसफर में टंटे मत करना

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में फर्जी शादियां करवा कर करोड़ों रुपए घोटाला करने वाला जनपद CEO गिरफ्तार हुआ

MP SIDHI NEWS TEAM

सहारा के खिलाफ तेज हुआ जन-आंदोलन, कांग्रेस की बड़ी तैयारी, पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!