29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

आखिर कब तक कोरोना का डर बता कर लोगों का खून चूसती रहेगी सरकार,आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने लगती सरकार-नारायण त्रिपाठी

हमेशा अपने बयान से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है, जहां उन्होंने अपनी ही पार्टी को घेरने का काम किया है। सतना जिले के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक सभा में कहा कि 25 मार्च को विध्य प्रदेश बनाने के लिए आयोजन होना है जिससे डरकर शिवराज सरकार लोगों को कोरोना से डरा रही है।इतना ही नहीं सख्त तेवर अपनाते हुए विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सरकार आखिर कब तक कोरोना का डर बता कर लोगों का खून चूसती रहेगी। जब भी सरकार के विरुद्ध आंदोलन की बात उठती है, सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने लगती है और इसके लिए कोरोना का भय दिखाया जाता है जब कोई काम करना होता है वही कोरोना आ जाता है।

अगले चुनाव में टिकट मिलने को लेकर किसी भी तरह की चिंता नहीं है-

जिले के रामस्थान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक त्रिपाठी ने कहा कि अगले चुनाव में टिकट मिलने को लेकर उन्हें किसी भी तरह की चिंता नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि मुझे प्रदेश की जनता ने चुनाव जिताया है, किसी पार्टी ने नहीं। मैं जब तक विंध्य में हूं, विंध्य की मांग उठाता रहूंगा। बीजेपी विधायक ने बगावती सुर अपनाते हुए कहा की विंध्य प्रदेश की मांग कई सालों से की जा रही है लेकिन अब तक सरकार मामले पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है उल्टा मुझे ही समझाया जा रहा है कि सत्ता में दो ही साल हुए हैं आराम से सत्ता का सुख भोगे बगावती ना बनें।

बीजेपी विधायक द्वारा विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर बैठक भी आयोजित किया गया था-

बीजेपी विधायक द्वारा लंबे समय से विंध्य प्रदेश की मांग की जा रही है, इसके लिए सरकार के विरुद्ध कई बार बीजेपी विधायक द्वारा विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर बैठक आयोजित किया गया था। बीजेपी विधायक ने कहा कि 25 मार्च को विंध्य प्रदेश बनाने के लिए एक जनसभा का आयोजन होना है जिससे सरकार हिल गई है सरकार घबराने लगी है और इसलिए अब सतना जिले में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 25 मार्च की सभा रोकने के लिए सरकार पूरी ताकत लगाएगी। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि आखिर बकरे की अम्मा, कब तक खैर मनायेगी। इस सभा को रोकने के लिए सरकार चाहे तो प्रयास कर सकती है। सरकार के रवैए के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए बीजेपी विधायक ने कहा हमारा विंध्य प्रदेश हमें नहीं देना है, ना दे लेकिन हम सरकार का खेल खत्म कर देंगे ,यहां कोरोना का नाटक नहीं चलने वाला।

देखना दिलचस्प है बीजेपी की प्रतिक्रिया क्या होती है-

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की थी इसके बावजूद नारायण त्रिपाठी की गतिविधि जारी रही और हर बढ़ते दिनों के साथ विंध्य प्रदेश की मांग को लेकर उनका रवैया सख्त होता जा रहा है, ऐसी स्थिति में अपने ही विधायक के उठने वाली आवाजों पर बीजेपी की क्या प्रतिक्रिया होती है यह देखना दिलचस्प है।

Related posts

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला आक्सीजन टैंकरों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा, पुलिस की पायलट गाड़ी अस्पतालों तक ऑक्सीजन के टैंकर पहुंचाएगी….

MP SIDHI NEWS TEAM

केन्द्रीय बजट अमीरों और उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है सरकार -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

नायब तहसीलदार को कोर्ट की जमकर फटकार, रेप के आरोपी की पहचान का मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!