25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

इंस्टाग्राम पर हाय-हैलो का जवाब नहीं दिया तो लड़की को देने लगा न्यूड फोटो डालने की धमकी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया के जरिये हो रही आपराधिक घटनाओं से संबंधित एक नया मामला सामने आया है। 21 वर्षीय छात्रा से एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने की कोशिश की। उसने छात्रा को कई बार हाय-हैलो लिख कर भेजा। छात्रा ने जवाब नहीं दिया वह उसकी न्यूड पिक्चर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। डरी हुई छात्रा ने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की। मामला दर्ज कर पुलिस अब आरोपी को तलाश रही है।

घटना ग्वालियर के विनय नगर बहोड़ापुर में 2 अप्रैल से अभी तक के बीच की है। गुरुवार को छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह बीते 4 से 5 साल से एक ही नाम से INSTAGRAM पर आईडी चला रही है। इस साल 2 अप्रैल को एक अनजान युवक ने INYOURANNS3 आईडी से उसे हाय लिख कर भेजा। उसने दोस्ती के अंदाज में इसी तरह के कई और मैसेज भेजे, लेकिन छात्रा ने किसी का जवाब नहीं दिया।

इसके बाद 24 अप्रैल को फिर इसी तरह का मैसेज आया। छात्रा ने फिर कोई जवाब नहीं दिया। कई बार कोशिश करने के बाद भी छात्रा ने जवाब नहीं दिया तो आरोपी गंदे मैसेज करने लगा। दो दिन पहले आरोपी ने कई अश्लील मैसेज किए। छात्रा ने इस पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। गुरुवार को छात्रा की ID पर युवक ने धमकी भरा मैसेज भेजा। इसमें लिखा था- तू नहीं मान रही बोल बेटा तेरी न्यूड पिक (फोटो) डाल दूं क्या? आखिरी बार पूछ रहा हूं।

उसने तुरंत पूरा मामला अपने परिजनों को बताया। इसके बाद वह परिजनों के साथ क्राइम ब्रांच पहुंची। क्राइम ब्रांच ने मामले में तत्काल FIR दर्ज कर ली है। अब इस सोशल मीडिया अकाउंट से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

ग्राहक की पंसद के हिसाब चोरी करता था लग्जरी गाडियां‚ पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

धार : युवक ने युवती के साथ 6 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, फिर शादी से किया इंकार

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी को 11 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!