24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

जो सम्मान भाजपा वह कहीं और नहीं, मैं पार्टी में था, पार्टी में हूं और रहूंगा : विश्वामित्र

० भाजपा में शामिल होने पर विश्वामित्र का हुआ नागरिक अभिनंदन
० पूर्व विधायक श्री पाठक के शामिल होने से पार्टी होगी और मजबूत : इन्द्रशरण


सीधी। भारतीय जनता पार्टी में दिल और आत्मा से हमेशा साथ में रहा। परिस्थितियों के चलते कुछ थोड़ा इधर-उधर जरूर हुआ था। विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर एवं उपस्थिति में मैं विशाल वट वृक्ष भाजपा परिवार का पुन: सदस्य बना हूं। मैं भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतो से सदैव जुड़ा रहा हूं। भाजपा ने जो सम्मान मुझे दिया है वह कहीं और नहीं संभव है। जनता-जनार्दन का आशिर्वाद एवं स्नेह से परिपूर्ण होते हुए आज मैं आपके बीच पार्टी कार्यालय में स्वयं को पाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के संबल से पुन: नई ऊर्जा, उत्साह एवं उमंग के साथ पुन: सेवा में तत्पर रहने का संकल्प दोहराता हूं।

उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुये सिहावल विधानसभा पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक ने पार्टी कार्यालय में आयोजित विशाल अभिनंदन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान की अगुवाई में एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.राजेश मिश्रा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष के.के.तिवारी की उपस्थिति में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कही। पंच से लेकर विधानसभा तक विजयश्री का परचम लहराने वाले श्री पाठक ने कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पत्रकारों का संबोधित करते हुये कहा कि मैं 2008 से लेकर भाजपा का लगातार सक्रिय कार्यकर्ता रहा हूं। पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा एवं जनता के प्रति मेरी सेवा मेरे जीवन का लक्ष्य रहा है। अंत्योदय मेरा मिशन है। एक सवाल के जवाब में श्री पाठक ने कहा कि मैं कोई चुनावी राजनीति के लिये पार्टी में नहीं आया हूं, मैं पार्टी अनुशासित सिपाही हूं। पार्टी का जो निर्देश होगा वहीं मेरे लिये आदेश होगा। एक अन्य सवाल के जवाब में श्री पाठक ने कहा कि सिहावल विधायक श्री पटेल ने एक्सीडेंटल चुनाव जीता है। चुनाव जीतने के बाद जनता के कल्याण के लिये कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किये। मंत्री रहते हुये क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ बल्कि जनता स्वयं को छला हुआ महसूस करती रही। जो भी विकास सिहावल विधानसभा का दिख रहा है वह भाजपा शासनकाल का ही है।

अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने भाजपा में स्वागत करते हुये पूर्व विधायक विश्वामित्र पाठक का अभिनंदन किया एवं कहा कि श्री पाठक अपने 110 निर्वाचित जनप्रतिनिधियों जिसमें सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक भी शामिल हैं, के साथ भाजपा में प्रवेश किया है। अप्रत्यक्ष रूप से श्री पाठक ने अपने 30 हजार से अधिक जनता के साथ भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। इनके आगवन से पार्टी और अधिक दृढ़ता के साथ खड़ी होगी। अभिनंदन समारोह को पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के.तिवारी, बद्री मिश्रा, रविचंद सिंह परिहार, पूनम सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, डॉ.देवेन्द्र त्रिपाठी , अंजू केशरी, जिला उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, बद्री मिश्रा, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, ज्योति कुशवाहा, सुरेंद्रमणि दुबे, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, लोरिक प्रसाद यादव ,आगा मनसूर अली खान, मंडल अध्यक्षों में कृष्णलाल पयासी, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, सुखनंदन पटेल, संदीप शर्मा, महेंद्र यादव, संदीप सिंह गहरवार, अजय चौबे, कौशलेंद्र सिंह, मुनिराज विश्वकर्मा ,मुन्ना लाल चौधरी, मुन्नी जयसवाल, राजकुमारी यादव, जगदंबा सोनी, विवा शर्मा, रान्नू साकेत, प्रदीप सिंह ,अरुण भर्तियां, समर बहादुर यादव, बृहस्पति विश्वकर्मा, लल्लू पुजवा, आरती सिंह ,निशा सिंह चौहान,अन्नू पाण्डेय, आशीष चौबे, अजय गुप्ता, वीरेंद्र सिंह ,शिवम तिवारी सहित मोर्चा, मण्डल के पदाधिकारी एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related posts

आशीष सिंह के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन,मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश के कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश,सभी जिलों के अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!