29.1 C
Madhya Pradesh
June 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश, 16 लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस और आबकारी विभाग ने मिलकर अवैध शराब फैक्टरी पर आज एक बडी संयुक्त कार्रवाई की है। जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण करते हुए शराब फैक्ट्री चीनोर रोड स्थित वेयर हाउस के पीछे स्थित सिख युवक के डेरे पर पकड़ी गई है। पुलिस के हाथ सफेद शराब की लगभग 388 पेटी और सामान लगा है। पकड़ी गई अवैध शराब फैक्ट्री से जब्त की गई अवैध शराब की कीमत लगभग 16 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मौके से फैक्ट्री संचालित कर रहे एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। अन्य लोग पुलिस कार्रवाई देख मौके से भाग निकलने में कामयाब हुए हैं। यह पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी देहात जय राज कुबेर के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

खबर यह भी है👉👉👉 औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह का 11 लाख रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल.

गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली की चीनोर रोड स्थित वेयर हाउस के पीछे गुरमीत सिंह का डेरा है। जहां पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाई जा रही है। सूचना पर एडिशनल एसपी जय राज कुबेर के नेतृत्व में एसडीओपी विवेक शर्मा, सिटी थाना प्रभारी विनायक शुक्ला, आबकारी उपनिरीक्षक आमीन खान दल-बल के डेरे पर पहुंचे। जहां पर भारी मात्रा में सफेद शराब की पेटियां पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने वहां से एक युवक गुरमीत को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को शराब की बोतल पैक करने की मशीन और अन्य सामग्री भी मिली है। पकड़ी गई पेटियों की गिनती की गई तो आंकड़ा 388 के पास पहुंचा। वहीं शराब की कीमत लगभग 16 लाख आंकी गई है। संचालित की गई फैक्टरी पर रेड के दौरान पुलिस ने मौके से 388 पेटी देशी शराब, पैकिंग, सामग्री मशीन, लगभग 10,000 खाली बारदाना आदि बरामद कर लिए गए है। पुलिस पकड़े गए एक आरोपी से कारोबार के विषय में आगे की पूछताछ कर रही है।

खबर यह भी है👉👉👉 बंधुआ मजदूर बना युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा में मामला पंजीबद्ध.

आपको बता दें कि यह क्षेत्र में शराब बनाने की फैक्ट्री पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पूर्व में भी लगातार कार्रवाई होती रही थी पर पहली बार पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। इस पूरी कार्रवाई में प्रकरण डबरा सिटी थाने में दर्ज किया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 लॉकडाउन में नियम विरुद्ध दुकान खोलना व तहसीलदार से अभद्रता करना दुकानदार को पड़ा महंगा, पहुंचा सलाखों के पीछे.

Related posts

कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब देश में व्हाइट फंगस की एंट्री, पटना में मिले 4 मरीज, यह ब्लैक फंगस से ज्यादा घातक मचा हड़कंप

MP SIDHI NEWS TEAM

बलात्कार के आरोपी को 14 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

3 comments

विन्ध्य को लेकर दिए गए कमलनाथ के बयान पर बयान पर अजय सिंह ने साधा निशाना, बीजेपी ने ली चुटकी - MP Sidhi News June 3, 2021 at 9:20 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री प…. […]

Reply
औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह का 11 लाख र June 3, 2021 at 9:33 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री प…. […]

Reply
क्राइम ब्रांच बड़ी सफलता, चार तस्करों के साथ एक करोड़ का गांजा पकड़ा - MP Sidhi News June 4, 2021 at 2:26 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री प…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!