24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

दुल्हन की लिबास में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा आशिक,हो गया कांड वीडियो वायरल

बॉलीवुड में एक फ़िल्म आयी थी.. लव के लिए कुछ भी करेगा. एक आशिक ने अपने प्यार को पाने के लिए इस फ़िल्म के टाईटिल को सही साबित कर दिखाया है। दरअसल प्रेमिका से मिलने के लिये प्रेमी ने लड़की का गेटअप तैयार कर लिया और अपने प्यार से मिलने उसके घर जा पहुंचा। इस लॉकडाउन की वजह से आशिकों पर भी पहरा लग गया है। वह अपनी प्रेमिका से नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन इश्क एक ऐसी आग है कि जब यह सीने में उठती है तो आशिक अपने माशूक से मिलने के लिए कोई न कोई तरकीब निकाल ही लेता है। लॉकडाउन की वजह से अपनी प्रेमिका से दूर हुए एक आशिक ने उससे मिलने के लिए ऐसी तरकीब निकाली जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आशिक का यह तरीका काफी दिलचस्प था, लेकिन ऐन मौके पर वह पकड़ा गया है और पिटने के बाद अपनी प्रेमिका के घर से फरार हो गया। हालांकि लोगों ने उसका पूरा वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 सीधी स्वास्थ्य विभाग ने जिंदा लोगों को बता दिया करो ना से मृत,लोगों ने खुद दफ्तर जाकर दिया जिंदा होने का सबूत.

पूरा मामला

यूपी के भदोही जिले का है यहाँ के गोपीगंज इलाके में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए लड़की का वेश धारण किया और उसके घर जा पहुंचा। साड़ी में सज संवरकर प्रेमिका से मिलने की तमन्ना लिए उसके घर पहुंच गया लेकिन लेने के देने पड़ गए। प्रेमिका के घर वालों को शक हो गया और उसे पकड़ लिया। लड़की बने प्रेमी को घर वालों ने पकड़ा तो उसकी शामत आ गयी। परिवार वालों ने उसके ऊपर हाथ भी साफ किया और पुलिस को भी जानकारी दे डाली। लेकिन इस पूरे बवाल के बीच अफरातफरी का फायदा उठाकर प्रेमी वहाँ से निकल भागा। साड़ी पहने हुए प्रेमी ने बाइक स्टार्ट की और नौ दो ग्यारह हो गया। प्रेमी के दोस्त भी वहां मौजूद थे। जिन्होंने भगाने में उसकी मदद की। 

खबर यह भी है👉👉👉 विन्ध्य को लेकर दिए गए कमलनाथ के बयान पर बयान पर अजय सिंह ने साधा निशाना, बीजेपी ने ली चुटकी.

Related posts

दरवाजे पर बारात, मंडप से भागी दुल्हन,SP से बोले प्यार के दुश्मनों से हमारी जान को खतरा है, हम दोनों को जेल भेजकर बचा लीजिए

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर में दो बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की धुनाई,वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

मुर्गी की टांग तोड़ने पर मालिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

मध्य प्रदेश : मुख्यमंत्री का बड़ा एलान, ओपन बुक पद्धति से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा - MP Sidhi News June 4, 2021 at 1:25 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 दुल्हन की लिबास में प्रेमिका से मिलने …. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!