24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह का 11 लाख रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के रीवा से जहां औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी संचालक का 11 लाख रुपए रिश्वत लेने का एक वीडियो वायरल हुआ है यह रकम ठेकेदार से बतौर कमीशन के रूप में लिया जाना बताया जा रहा है। आरोप है कि एपी सिंह ने धर्मपाल एण्ड कंपनी रोहतक हरियाणा को दिए गए औद्योगिक कार्यों पर कमीशन के तौर पर ठेकेदार से 11 लाख रुपए लिए थे।

खबर यह भी है👉👉👉 विन्ध्य को लेकर दिए गए कमलनाथ के बयान पर बयान पर अजय सिंह ने साधा निशाना, बीजेपी ने ली चुटकी.

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रीवा में स्थित औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह ने थर्मल एंड कंपनी को औद्योगिक कार्यों का ठेका दिलवाया था। ठेका दिलवाने के नाम पर अपना कमीशन भी पहले ही फिक्स कर लेता था। जानकार बताते हैं कि यह हरियाणा की कंपनी रीवा के गूढ़ और सिंगरौली जिले के बैढन में निर्माण कार्य कर रही है।इसी निर्माण कार्य के बदले में औद्योगिक विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह द्वारा 11 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। झोले में एक व्यक्ति जो थर्मल एंड कंपनी का कर्मचारी बताया जा रहा है वह पैसे लेकर ए पी सिंह के घर पर पहुंचता है और 11 लाख रुपए दिखाकर संचालक को पैसे दे रहा है।

खबर यह भी है👉👉👉 डबरा पुलिस की शराब बनाने की फैक्ट्री पर दबिश, 16 लाख की शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार.

यह वीडियो देखकर यह भी लग रहा है की वीडियो जानबूझकर बनाया गया है। जारी वीडियो में विनोद कुमार सचिव धर्मपाल एण्ड कंपनी रोहतक हरियाणा ने बताया कि ये रिश्वत का कोई पैसा नहीं है। बल्कि बालू ठेकेदार श्रीकांत चतुवेर्दी का पैसा है। जो सप्लाई के माल का पैसा था।

खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी संग मिल पति का किया मर्डर, शव को 4 टुकड़ों में काट किचन में दफनाया.

कौन है एपी सिंह

बता दें कि औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ प्रभारी कार्यकारी संचालक एपी सिंह अक्सर चर्चा में रहते है। वे सतना जिले में जनपद पंचायत सीईओ की पदस्थापना के दौरान भ्रष्टाचार के मामले में विवादों में रहे। इसके बाद वे MPIDC कार्यालय पहुंच गए। जहां पर तबादले के बाद अभी कोर्ट के स्टे पर जमे हुए हैं। खुद को विंध्य के एक बड़े भाजपा नेता का रूम मैट व कांग्रेस नेता का करीबी बताते हैं।कुछ लोगों का आरोप है कि अधिकारी के भाई पुलिस विभाग में हैं। वे मामले को मैनेज करने अब ठेकेदार पर दबाव बना रहे है। ऐसे में बचाव के लिए वीडियो का काउंटर बार किया गया है।

Related posts

बॉयफ्रेंड को सेल्फी भेजकर युवती बोली- बचा स​कते हो तो बचा लो, इतना कहकर नहर में लगा दी छलांग

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने झोलाछाप डॉक्टरों को बताया देवदूत,कहा झोला छाप डॉक्टरों को भी दिया जाए कोरोना योद्धा का दर्जा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!