30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

छेडखानी के आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रू अर्थदंड

मीडिया सेल प्रभारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 09.03.2016 को लगभग 10:00 बजे फरियादिया खाना पीना खाकर अपने कमरे में सोने के लिये गई, उसके कमरे में अभियुक्‍त दीपक तिवारी पहले से ही छिपा था। जब फरियादिया चारपाई पर लेटने गई तो दीपक बुरी नियत से उससे लिपट पडा और पटक दिया और उसके सीने में हाथ लगाने लगा। फरियादिया के हल्‍ला गोहार करने पर उसका पति अरविंद पटेल दौडकर आया और दीपक को पकड लिया। घटना की रिपोर्ट थाना अमिलिया में की गई जहां अपराध क्रमांक 63/16 अंतर्गत धारा 354, 457 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया जाकर प्रथम सूचना रिपोर्ट लेखबद्ध की गई। अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय सीधी में प्रस्‍तुत किया गया। उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से सशस्‍त पैरवी करते हुए श्री रामराज सिंह एवं कु. सीनू वर्मा एडीपीओ सीधी द्वारा अपने सुसंगत विधिक तर्कों द्वारा अभियुक्‍त को दोषी प्रमाणित कराया गया, परिणामस्‍वरूप माननीय न्‍यायालय द्वारा विचारण उपरांत अभियुक्‍त को दोषी पाते हुये धारा 354 एवं 457 भादवि के अंतर्गत 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000-2000 रूपये अर्थदण्‍ड से दंडित करते हुये धारा 357(1) द.प्र.स. के तहत पीडिता को प्रतिकर स्‍वरूप 3000 रू प्रदान किये जाने हेतु आदेशित किया गया।

Related posts

भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा कल भरेंगे नामांकन, सीएम, डिप्टी सीएम सहित कई दिग्गज रहेंगे मौजूद,जनसभा की करें ऐतिहासिक तैयारी – देवकुमार

MP SIDHI NEWS TEAM

खड्डी जेई की लापरवाही से बिजली का तार टूटने से खेत में चर रहे 6 मवेशियों की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध रूप से शराब विक्रय के मामले में सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!