36.7 C
Madhya Pradesh
June 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

गुहार लगाती रही महिला,महिला की साड़ी खींचते, प्राइवेट पार्ट छूते रहे बदमाश

छपरा I तमाम योजनाओं और दावों के बाद भी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही। हर जगह हाल कमोबेश एक सा ही है। हाल ही में बिहार के छपरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला के साथ खुलेआम अश्लीलता की हद तक बदसलूकी करते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में एक महिला किसी युवक के साथ बाइक पर बैठी है और उसे कुछ लोग घेर लेते हैं। फिर वो उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर देते हैं और अश्लीलता की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। वो लोग महिला के प्राइवेट पार्ट के छूते हैं और दुर्व्यवहार करते हैं। इस दौरान महिला चिल्लाती है और खुद को कपड़ों से ढंकने का प्रयास करती है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दरियापुर रेल कारखाना से दरिहरा चवंर होकर दरिहरा सरैया गांव जाने वाली मुख्य सड़क का है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार प्रेमी प्रेमिका को कुछ लोगों ने जंगल में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होने उनसे पूछताछ शुरू कर दी और फिर छेड़छाड़ करने लगे। काफी देर बाद पुरूष किसी तरह बाइक चलाकर महिला के साथ वहां से निकल पाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया।  वीडियो इतना अश्लील है कि हम आपको दिखा नहीं सकते।

यूथ आरजेडी के मीडिया इंचार्ज अरुण कुमार यादव ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है कि बिहार के जिला छपरा की यह अमानवीय घटना है। उन्होने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है ‘शर्म करो सरकार।’ वहीं कांग्रेस नेता चंदन कुमार ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार को ऐसा नर्क बना दिया गया है जहां महिलाओं का जीना मुहाल है।

Related posts

मारपीट के आरोपीगण को सजा एवं जुर्माना

MP SIDHI NEWS TEAM

संदिग्ध परिस्थितियों मे ठेकेदार की गौशाला मे मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

डीजे बजाने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, शराबियों ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, 2 की मौत और 1 गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!