22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

CM हाउस के नाम से फर्जी कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार, IAS बनकर TI को किया था कॉल

भोपाल के एम पी नगर थाने के टीआई को सीएम हाउस से आईएएस अधिकारी ने फोन कर पकड़े आवारा लड़के छोड़ने का आदेश दिया, इस तरह के आदेश से टीआई भी चौंक गए लेकिन जब उन्होंने इसकी पड़ताल की तो मामला उल्टा ही निकला, दरअसल मामला कुछ यू है, जब 26 मार्च की रात एमपी नगर जोन-2 में एक रेस्टोरेंट के पास दो युवक खड़े हुए थे। टीआई सुधीर अरजरिया गश्त के दौरान वहाँ से निकले उन्होंने जब युवकों को खड़े देखा तो उनसे पूछताछ की, युवक वहाँ खड़े होने की कोई वजह नहीं बता पाए, जिसके बाद दोनों को पुलिस थाने लाया गया। कुछ देर बाद ही एक अन्य युवक पकड़े गए दोनों युवकों की पैरवी करते हुए थाने पहुंचा जिसे तुरंत थाने पुलिस ने चलता कर दिया। दोनों युवकों की पहचान देशराज शर्मा और अंश सोमनाथन के रूप में हुई है। वे वहां खाना खाने गए थे। पूछताछ के बाद दोनों को जाने दिया।

युवकों के जाने के बाद  एक अनजान नंबर से टीआई सुधीर अरजरिया को फोन आया, फोन करने वाले ने कहा कि- मैं सीएम हाउस से नीरज वशिष्ठ बोल रहा हूं। इसके बाद टीआई सुधीर अरजरिया को शक हुआ कि यह आवाज आईएएस अधिकारी नीरज की नहीं है, उन्होंने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि फोन नंबर 26 साल के लक्की कुशवाह के नाम से था, इस नंबर की सिम लक्की ने 17 मार्च को ही ली थी।

इसी आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने एमपी नगर थाने के टीआई के फोन कर कहा- मैं CM हाउस से नीरज वशिष्ठ बोल रहा हूं। मेरे लड़कों को छोड़ दो। टीआई सुधीर ने जब फोन करने वाले शख्स से पूछा की आप अभी कहाँ है, तो फोन करने वाले ने कहा की मैं पचमढ़ी में हूं। कैबिनेट की बैठक चल रही है।

इस मामलें के बाद पुलिस ने इस फर्जी कॉल पर पड़ताल शुरू की तो पुलिस ने नंबर पता किया जिसके बाद ट्रेस नंबर से  रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े जाने पर वह गिड़गिड़ाते हुए बोला कि दोनों लड़कों को जानता ही नहीं हूं। लक्की ने पकड़े जाने के बाद बताया कि वह देशराज और अंश को नहीं जानता है। उसके लिए उसके परिचित ने फोन किया था। उसने उसके कहने पर ही पदाधिकारी बनकर मुख्यमंत्री निवास के नाम पर कॉल किया था।

पकड़े जाने पर लिया परिचित का नाम
लक्की ने पकड़े जाने के बाद बताया कि वह देशराज और अंश को नहीं जानता है। उसके लिए उसके परिचित ने फोन किया था। उसने उसके कहने पर ही पदाधिकारी बनकर CM हाउस के नाम पर कॉल किया था। मुझे लगा की CM हाउस का नाम सुनकर पुलिस ज्यादा पूछताछ नहीं करेगी और बात बन जाएगी।

Related posts

किसान पार्टी का गौरव और उसकी उन्नति पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकता-प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

यदि उपस्थित नहीं रह सकते हैं तो कांग्रेस के सीनियर और अनुभवी नेता डॉ. गोविंद सिंह जी को  बना दे नेता प्रतिपक्ष

MP SIDHI NEWS TEAM

अपनी ही पार्टी के मंत्री को सांसद ने बताया मूर्ख, बोले- इन्हें पार्टी में शामिल करना शायद गलती

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!