28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
अजब गजब

PM Kisan Samman Nidhi के 2000 रुपए पाने के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन, देखें तरीका

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 रुपए की 8वीं किस्त अगर आप आना चाहते है तो और आपने रजिस्ट्रेशन नही कराया है तो आपके पास अभी भी मौका है। हम इस खबर में 8वीं किस्त के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कैसे करवानां है इसका पूरा तरीका बताएंगे। किसानों को सालाना 6000 रुपए की राशि उपलब्ध कराने वाली पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम (PM-Kisan Scheme) की 7वीं किस्त दिसंबर-मार्च में जारी हो चुकी है। हम इस खबर में 8वीं किस्त के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कैसे करवानां है इसका पूरा तरीका बताएंगे। 

नए किसान पीएम किसान योजना में ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले आपको स्कीम से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना होगा, जिसमें Farmer Corners का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर New Farmer Registration कॉलम में क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको आधार कार्ड का विवरण भरना है। फिर क्लिक हियर टू कॉनिटन्यू पर क्लिक करना पड़ेगा। 

इसके बाद आपके सामने एक अन्य पेज खुलेगा जिसमें अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन करा चुके हो तो आपकी डिटेल्स आ जाएगी और अगर रजिस्ट्रेशन पहली बार कर रहे हैं तो लिखा आएगा कि ‘RECORD NOT FOUND WITH GIVEN DETAILS, DO YOU WANT TO REGISTER ON PM-KISAN PORTAL’ इस पर आपको YES करना होगा।

इसके बाद फॉर्म दिखेगा जिसे भरना होगा। इसमें सही-सही जानकारी भरने के बाद सेव कर दें। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपसे आपकी जमीन की डिटेल मांगी जाएगी। खासतौर पर खसरा नंबर और खाता नंबर। इसे भरकर सेव कर दें। सेव करते ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर और रिफरेंस नंबर मिलेगा जिसे अपने पास संभाल लें। इसके बाद आपको योजना का लाभ मिलने लगेगा।

पीएम किसान मोबाइल एप ऐसे करें डाउनलोड 

पीएम किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना बहुत आसान है, बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। सबसे पहले आपको अपने स्मार्ट मोबाइल फोन के प्ले स्‍टोर एप्लिकेशन पर जाना होगा। इसके बाद आपको पीएम-किसान मोबाइल ऐप टाइप करना है। पीएम-किसान मोबाइल ऐप स्क्रीन पर दिखाई देगा बस इसे डाउनलोड करें।

ऐसे जानिए आपको अबतक कितनी किस्त मिली

  1. पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा
  3. यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
  4. नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
  5. आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उस पर अपनी डिटेल भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  6. यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौन सी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई है की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

लिस्ट में ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना नाम

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। 
  2. होम पेज पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘फार्मर कार्नर’ पर जाएं। 
  3. यहां ‘लाभार्थी सूची’ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव विवरण दर्ज करें।
  5. इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और फिर आपको पूरी लिस्ट दिखेगी।

लिस्ट में नाम न होने पर यहां करें शिकायत

कई लोगों के नाम पिछली लिस्ट में था, लेकिन नई लिस्ट में नहीं है तो इसकी शिकायत आप पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करा सकते हैं।

  1. आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं। 
  2. पीएम किसान टोल फ्री नंबर: 18001155266
  3. पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर:155261
  4. पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स: 011-23381092, 23382401
  5. पीएम किसान की नई हेल्पलाइन: 011-24300606
  6. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन है: 0120-6025109
  7. ई-मेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

जानिए कब-कब आती है किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में केंद्र सरकार तीन किस्तों में यह पैसा ट्रांसफर करती है। पहली किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई और तीसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। कृषि मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि 1.3 करोड़ किसानों को आवेदन करने के बाद भी इसलिए पैसा नहीं मिल सका है क्योंकि या तो उनके रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या फिर आधार कार्ड नहीं है। स्पेलिंग में गड़बड़ी से भी पैसा रुक सकता है।

Related posts

अजूबा है ये नाटक, Blind बच्चे स्टेज पर Actors को दे रहे हैं मात

inishantthakur@gmail.com

साहब मेरी पत्नी ऑनलाइन सेक्स रैकेट से जुड़ी है, पत्नी के पोर्न वीडियो इंटरनेट पर भी है,पति ने पुलिस के सामने किया खुलासा

MP SIDHI NEWS TEAM

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फरिश्ता बन बचाई चीतल की जान सजंय टाईगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में….

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!