29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

साहब लाजवाब : चोरी की वारदातों पर बोले जांच अधिकारी, ‘किसी के पास काम नहीं तो वो कुछ तो करेगा’

इंदौर में चोरों ने पूर्व कुलपति के घर पर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि चोर जब वारदात को अंजाम दे रहे थे उस वक्त उन्हें इस बात का भान नहीं था कि सीसीटीवी कैमरे की जद में वो आ चुके हैं। मीडिया के सवाल पर जवाब में पुलिस ने कहा कि किसी के पास काम नहीं होगा तो वो कुछ तो करेगा। पुलिस का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, वारदात इंदौर के तीन थाना क्षेत्र के बार्डर से लगी हुई रतलाम कोठी में रहने वाले पूर्व कुलपति के घर देर रात 3 बजे के लगभग की है। जहां चोर ग्रिल तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान चुरा ले गए। घटना के समय कुलपति अपने घर में पहली मंजिल पर सो रहे थे। वहीं चोर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

दो घरों को चोरों ने बनाया निशाना

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पूर्व कुलपति डॉ. भरत छपरवाल के घर शुक्रवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच बदमाश खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और सामान चुरा लिया और शोर सुनाई देने पर जब परिजन उठे तो बदमाश भाग गए। कुछ देर बाद ही ये भी पता चला कि चोरों ने आनंदीलाल खजांची के घर में भी चोरी की है। मनोज के घर में CCTV कैमरे लगे हैं और उसमें बदमाश कैद हो गए है। चोर पूर्व कुलपति के घर में रखे सोने की अंगूठी, भगवान की चांदी की मूर्ति व 50 हजार नकद चोर बड़ी आसानी से चुरा कर ले गए।

पुलिस का जवाब

पुलिस ने मीडिया से बातचीत में वारदात की जानकारी दी और जब पूछा गया कि वर्तमान में कोरोना कर्फ्यू लागू है। बावजूद इसके चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ईस पर जांच अधिकारी ने कहा कि किसी के पास काम नहीं होगा तो वो कुछ तो करेगा। फिलहाल, पुलिस की ये बात कई सवाल व्यवस्था पर उठाने के लिए काफी है।

Related posts

सो रहे पति की बेरहमी से हत्या कराई, फिर लाश के बगल में प्रेमी के साथ रातभर किया रोमांस

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, कई जिलों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मंत्री के घर पर महिला मित्र ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट में लिखा- तुम गुस्से में बहुत तेज हो,अब सहन नहीं होता,महिला ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!