29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

पीएम मोदी ने रद्द किया कल होने वाला पश्चिम बंगाल दौरा, बोले- कल कोरोना पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करूंगा

देशभर में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल का कल का दौरा रद्द कर दिया है.प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने दौरे को रद्द करते हुए ट्वीट कर कहा कि वो शुक्रवार को पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं करेंगे, क्योंकि वो कोविड स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में 4 रैलियां होनी थी, जिसमें 500 लोगों को ही रहना था. प्रधानमंत्री की रैलियों को लेकर बीजेपी ने काफी तैयारियां की थी.अब बस 2 चरणों का चुनाव बाकी रह गया है.हालांकि पीएम मोदी कल शाम पांच बजे वर्चुअल रैली करेंगे.

वहीं गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की समीक्षा करने और इसकी उपलब्धता को बढ़ाने के तरीकों और साधनों पर चर्चा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पिछले कुछ हफ्तों में ऑक्सीजन की आपूर्ति में सुधार के प्रयासों पर जानकारी दी.

बाद में प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को ये सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया कि विभिन्न राज्यों में ऑक्सीजन की आपूर्ति निर्बाध तरीके से हो. उन्होंने मंत्रालयों को ऑक्सीजन के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ाने के लिए अलग-अलग नए तरीकों का पता लगाने के लिए भी कहा. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने राज्यों से ऑक्सीजन की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है.

Related posts

4 घंटे बाद एनसीबी दफ्तर से निकलीं अनन्या पांडे, ड्रग्स केस में लगातार दूसरे दिन हुई पूछताछ

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार किये वितरित,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम में वर्चुअली सम्मिलित हुए,जिले की दो पंचायतों को मिला पुरस्कार

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध शराब के अड्डे पर पुलिस की दबिश,भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष बिकवा रहे थे अवैध शराब, 4.80 लाख रुपय अवैध शराब के साथ 7.51 लाख रुपय नगद व एक जीप बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!