25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब किया देवर का मर्डर

राजधानी में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने पांच साल पहले देवर के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी थी और फिस उसका शव घर में ही दफना दिया। पांच सााल बाद अब अपने बेटे और पड़ोसी के साथ मिलकर महिला ने की उसी देवर की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने अपने दोनों जुर्म कबूल कर लिये।

खबर ये भी कोरोना संक्रमित मां की देखभाल के लिए रुकी छात्रा से कंपाउंडर ने की छेड़खानी

एक दिन पहले कोलार में नहर के पास देवर का शव मिला था। कोलार पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इस हत्या के मामले की पूछताछ के दौरान महिला ने पांच साल पहले किए गए गुनाह को भी कबूल लिया। इसके बाद चिन्हित स्थान पर खुदाई करवा कर पुलिस ने पांच साल दफनाए गए शव का कंकाल भी बाहर निकाला है और उसे हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस महिला से और पूछताछ कर रही है लेकिन इस घटना के सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

खबर ये भी कोरोना कर्फ्यू के बीच चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने कस्टमर बन किया पर्दाफाश

जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले उर्मिला, उसका पति, देवर मोहन मीणा, बेटे-बेटी के साथ कोलार के दामखेड़ा झुग्गी में रहती थी। उर्मिला ने पूछताछ में बताया, उसका पति विकलांग था। इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती थी। इसके चलते मोहन के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। यह बात पति को पता चल गई थी। इसके चलते रास्ते से हटाने के लिए 5 साल पहले ही मोहन के साथ मिलकर पति के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को घर में ही दफना दिया था। वारदात के बाद दोनों बच्चों के साथ उसी घर में रहने लगे। लोगों से कह दिया कि पति कहीं बाहर चले गए हैं।

खबर ये भी दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ उसके बच्चों के सामने किया दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर में नहीं लगाई दुष्कर्म की धाराएं,भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख सहायता देने की मांग की

देवर आए दिन करता था विवाद
महिला ने पूछताछ में बताया कि पति की मौत के बाद सामान्य जीवन चलने लगा। कुछ दिनों बाद उर्मिला और मोहन में झगड़े शुरू हो गए। मोहन आए दिन विवाद करता था। उसकी दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। महिला ने बताया कि उसको यह बात पंसद नहीं थी। गुरुवार रात को भी घर में विवाद हुआ। इसके बाद बेटे और महिला ने मोहन मीणा की हत्या कर दी। फिर शव को ठेले पर रखकर परिचित राजेश वाल्मीकि की मदद से कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास फेंक दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related posts

अन्न योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए पीएम मोदी, बोले- विपक्ष ने गरीबों को सुविधाओं से रखा दूर

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव 2021: 6 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट, तारीखों का ऐलान भी जल्द

MP SIDHI NEWS TEAM

दोषी वन अमले के खिलाफ कार्यवाही करें शिवराजसिंह मृतक सुरेश बैगा के परिवार को दस लाख रूपये तत्काल दिए जाएं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!